कोरबा। पंच परिवर्तन के साथ राष्ट्रीय संदर्भों को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गृह संपर्क अभियान कोरबा जिले में 15 नवंबर से संचालित है। नगर से लेकर खंड और मंडल स्तर पर इसका क्रियान्वयन जारी है।
बताया गया कि कोरबा नगर के पांच उपनगर के अलावा दीपिका और कटघोरा नगर, कोरबा जिले के 6 खंड और ग्रामीण क्षेत्र के कुल 76 मंडल में इस अभियान को गतिशीलता दी जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इस कार्य को संपादित करने के लिए सैकड़ो टोलियां बनाई है जो अपने काम में प्रतिदिन लगी है। बताया गया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष 2025 में पूरे हुए हैं।
शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए एक विशेष कार्य योजना बनाई गई है और विभिन्न आयाम पर कार्यों को शुरू किया गया है। सामाजिक जागरण के अंतर्गत पंच परिवर्तन पर विशेष तौर पर कार्य किया जा रहा है। व्यापक बदलाव लाने के साथ लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने सरोकारों दिखाने के मामले में जागरूक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर में पहुंचकर भारत माता की तस्वीर और संघ से संबंधित संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण साहित्य उपलब्ध कराया जा रहा है।



