कोरबा। सेवा,सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत हसदेव ताप विद्युत गृह (HTPS) कोरबा पश्चिम में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक एचके. सिंह ने देसी प्रजाति के साल का पौधा रोपित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके नियमित संरक्षण और देखभाल से ही पौधरोपण का उद्देश्य सार्थक होगा।
इस अवसर पर एचटीपीएस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण में सहभागिता निभाई। अतिरिक्त मुख्य अभियंता एके. शाह, केएनबी. राव, एसके. नायर, एससी. पाठक तथा वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके. कुरनाल ने भी पौधे लगाए।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। पौधरोपण कार्यक्रम में सिविल विभाग की टीम ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एचटीपीएस कोरबा पश्चिम द्वारा पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में सहभागिता की जा रही है।

