तलवार लहरा कर क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाश के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार,धारदार तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर । आगामी नवरात्रि पूर्व एवं त्यौहार के परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं पेट्रोलिंग करने एवं अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर, बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सिविल लाईन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 20.09.2025 को सूचना मिला कि बंधवापारा में एक व्यक्ति तलवार लेकर मां को मारने के लिए दौडा रहा है उक्त सूचना पर तत्काल टीम मौके पर भेजा गया जहां एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर एक महिला को जान से मारने की धमकी देते हुये दौड़ा रहा था, जिसे मौके पर घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम शिवांश उर्फ शिवा पाण्डेय बताया जिसके कब्जे से लोहे का तलवार विधिवत् जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।



