कोरबाछत्तीसगढ़

पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है सतरेंगा

नये साल के साथ पर्यटको की लगी भीड़


कोरबा/03 जनवरी 2025/शहर से लगभग चालीस किलोमीटर दूर हरे-भरे वादियों में खूबसूरती को समेटे हुए सतरेंगा पर्यटन स्थल कोरबा ही नहीं छत्तीसगढ़ में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। बांगो डूबान का यह इलाका अब पानी का एक विह्ंगम दृश्य के रूप में सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां आने वाले पर्यटक न केवल समुद्र जैसे नजारे को देख आनंदमय होते हैं, ऊंची चोटी वाले पर्वत भी उन्हें लुभाता है।
शहर से रूमगरा, चुईया, अजगर बहार के रास्ते सतरेंगा पहुंचा जा सकता है। सतरेंगा बांगो डूबान के क्षेत्र में आता है। यहां पानी के किनारे पर्यटक आसानी से घूम-फिर सकते हैं और दूर तक नजर आती पानी के नजारों को देख सकते हैं। आसपास में हरे-भरे पेड़ पौधे है, जहां पर चहलकदमी की जा सकती है। एक छोटा सा उद्यान भी यहां है, जो छोटे बच्चों के लिए हैं। कुछ साल पहले तक सतरेंगा तक जाने पक्की सड़क भी नही थीं। अब पक्की सड़क के बन जाने के बाद सतरेंगा तेजी से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यहा पर्यटन विभाग द्वारा कॉटेज भी बनाएं गए हैं। जहां ठहरने और रात रूक कर सुबह तथा शाम के नजारों को भी निहार सकता है। पर्यटक पर्यटन के वेबसाइट में जाकर यहां उपलब्ध कक्ष की बुकिंग कर सकते हैं।

सतरेंगा में पहुंचे पर्यटक रत्ना,वीणा देवी, प्रकाश का कहना है कि ऐसा सुंदर दृश्य छत्तीसगढ़ में दिखाई नहीं देता। ऐसा लगता है कि यह कोई समुद्र ही है। आसपास हरियाली है और पर्वत भी है। प्रकाश कुमार ने बताया कि यहां नाव भी चलती है। ग्रामीण अपनी नाव से बहुत कम किराये में कुछ दूर तक पानी में सफर कराते हैं। हम लोगों ने नाव की सवारी की तो बहुत आनंद आया। वीणा देवी ने बताया कि नाव की सवारी बहुत अच्छी लगी। बच्चों के लिए भी यह समुद्र से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि आसपास दुकानें और गांव की महिलाओं द्वारा संचालित होटल है। यहां उनके हाथ का खाना खाकर अच्छा लगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button