कोरबाछत्तीसगढ़

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में “स्वस्थ मॉं दिवस ” पर आयोजित विशषज्ञीय शिविरों में  9047  हितग्राहियों की स्क्रीनिग”

घंटाघर में आयोजित रामलीला तथा गरबा उत्सव स्वास्थ्य विभाग कॉलोनी, दशहरा मैदान,एनटीपीसी, सीएसईबी लाल मैदान में उपस्थित महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों का किया गया स्वास्थ्य जॉंच

कोरबा। जिले में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के जिला चिकित्सालय , सामु.स्वा.केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में में शिविर लगाकर हितग्राहियों का स्वास्थ्य जॉच किया जा रहा है तथा स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, पोषण आहार तथा स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
दिनांक 29  सितंबर 2025 को विकासखण्डों में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया साथ ही साथ ही घंटाघर में आयोजित रामलीला, गरबा मैदान स्वास्थ्य विभाग की कॉलोनी, दशहरा मैदान, एनटीपीसी, लाल मैदान सीएसईबी में उपस्थित महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों का स्वास्थ्य जॉंच किया गया जिसमें 9047 लागों की विभिन्न बिमारियो की स्क्रीनिग किया गया जिसमें एनसीडी से संबंधित हायपरटेंशन के 5020, शुगर के 4890, कैंसर (ओरल,ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल)के 4401 की जॉंच किया गया। जिसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत 593 गर्भवती महिला, 4583 महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों का एनिमिया जॉंच तथा 103 बच्चों को टीकाकृत किया गया,क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 3744 लोगों की स्क्रीनिग किया गया तथा 38 लागों को निक्षय मित्र बनने मोटीवेट कर पंजीकृत किया गया, सिकल सेल जॉंच अभियान के तहत कुल1347 लोगों का सिकल साल्युबिलिटी जॉंच किया गया तथा आयुष्मान भारत अभियान के तहत 13 लोगों का वयवंदन कार्ड बनाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जा रहा इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं गर्भवती महिलाओं की उच्च रक्तचाप, मधूमेह, कैंसर, सिकल सेल ओर एनिमिया जैसी बिमारियों के लिए जॉच की जा रही है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करने गर्भवती महिलाओं की जॉंच एवं बच्चों के टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही किशोरियों में एनिमिया की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने  बताया कि दिनांक 29 सितंबंर को  ”स्वस्थ मॉं दिवस” थीम  पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 04 वृहत् स्वास्थ्य  शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिले के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवायें निर्धारित किया गया था। इन शिविरों में 9047 लोगों का स्वास्थ्य जॉंच किया गया । इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा नवरात्रि पर आयोजित रामलीला , गरबा, डॉंडिया उत्सव में उपस्थित होकर महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों का स्वास्थ्य जॉंच किया जा रहा है और उन्हें स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, पोषण आहार तथा स्वस्थ्य जीवन शैली के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
कलेक्टर अजीत वसंत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जिले के जनप्रतिनिधयों, नागरिकों , महिलाओं तथा किशोरियों से आग्रह किया है कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत 17 सितंबंर से 02 अक्टूबर तक जिला चिकित्सालय , सामु.स्वा.केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगने वाले स्वास्थ्य शिविरों में उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य जॉंच करावें।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button