छत्तीसगढ़

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 खड़गवां हेतु सेक्टर अधिकारी नियुक्त

एमसीबी/10 फरवरी 2025/ त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के दौरान मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन, आवागमन के रूट का सत्यापन, वल्नरेबिलिटि मैपिंग की कार्यवाही के तथा मतदान दलों पर प्रभावी नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराने हेतु निम्न अधिकारियोें को विकासखण्ड खड़गवां हेतु सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया जाता है। सेक्टर कोडा के लिए राकेश सिंह व्याख्याता को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 8 मतदान केंद्र शामिल हैं। सेक्टर देवाडांड हेतु नीरज जायसवाल को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 9 मतदान केंद्र शामिल हैं। सेक्टर सलका हेतु शान्तुन प्रजापति को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 8 मतदान केंद्र शामिल हैं। सेक्टर कटकोना हेतु सूरज सिंह भगत को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 10 मतदान केन्द्र शामिल है। सेक्टर बरदर हेतु शान्तनु कुर्रे को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है। जिसके अन्तर्गत 7 मतदान केंद्र शामिल है। सेक्टर उद्यनापुर हेतु पुष्पक पटेल को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 8 मतदान केन्द्र शामिल है। सेक्टर आमाडांड हेतु आशिष नाग को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अंतर्गत 8 मतदान केंद्र शामिल है। सेक्टर दुबछोला हेतु शत्रुघन सोनवानी को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 8 मतदान केन्द्र शामिल है। सेक्टर ठग्गगांव हेतु डॉ. अशोक पटेल को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 9 मतदान केंद्र शामिल हैं। सेक्टर खड़गवां हेतु डॉ. अजय कुमार सोनी को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 10 मतदान केंद्र शामिल है तथा सेक्टर रतनपुर हेतु बलबिन्दर सिंह को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अन्तर्गत 11 मतदान केंद्र शामिल है। विजय पाण्डेय सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड खड़गवां तथा मनीष सिंह व्याख्याता शा.उ.मा.वि. खड़गवां को रिजर्व सेक्टर अधिकारी के रूप में रखा गया है।
संबंधित सेक्टर अधिकारी नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के पश्चात् निर्धारित तिथि तक निर्धारित सेक्टरवार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदशील मैपिंग कर जानकारी निर्धारित प्रारूप में तैयार कर निटर्रिंग अधिकारी (पंचायत) खड़गवा के कार्यालय में निर्धारित समयवधि में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button