Thursday, July 24, 2025

          सड़क पर घायल दंपती को देख विधायक डॉ.संपत अग्रवाल ने रोका काफिला, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

          Must read

            पिथौरा। बसना के नवनिर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के दौरान मानवता का परिचय दिया।उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अपनी गाड़ी रुकवाकर तुरंत अस्पताल भिजवाया।

            उल्लेखनीय है कि विधायक श्री अग्रवाल ने आज अपनी विधानसभा में जीत के पश्चात जनता की आभार रैली का आयोजन किया था।इस दौरान पिथौरा बसना मेन हाईवे से गुजरते हुए विधायक संपत अग्रवाल ने देखा कि एक्टिवा सवार एक दम्पति अपने दोनों बच्चों के साथ घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े हुए हैं।उन्होंने तत्काल अपनी फालो कार में घायलों को अस्पताल भिजवाया।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article