कोरबा। जिला के रिहायशी कालोनी एमपी नगर के एक तीन मंजिला मकान में पुलिस ने देह व्यापार के शक में छापामार कार्रवाई की हैं। बताया जा रहा हैं कि शहर के इस तीन मंजिला मकान में पिछले लंबे समये से देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची, तो मकान के कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस जब कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसी तो मौके से संदिग्ध हालत में आधा दर्जन से अधिक लड़कियां और लड़के मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई कर रही हैं।

यह पूरा मामला सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है यहां पिछले लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित थी। दूसरे जिलों से लड़कियों को बुलाकर यहां ग्राहकों को परोसा जाता था। रिहायशी कालोनी के बीचों-बीच देहव्यापार के इस कारोबार की शिकायत स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। इसके बाद आज दोपहर कोरबा सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापामार कार्रवाई की।

पुलिस टीम के अंदर कमरे में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। कमरे के अंदर करीब आधा दर्जन से अधिक लड़कियां और लड़के मौजूद थे। पुलिस ने संदग्धि हालत और आपत्तिजनक सामान के साथ मिले लड़के-लड़कियों को हिरासत में ले लिया है। कथित तौर पर यह कहा जा रहा है पुलिस की गिरफ्त में आयी लड़किया दुर्ग-भिलाई की बतायी जा रही हैं, जिन्हे ग्राहकों के बुकिंग पर कोरबा बुलाया गया था। देह व्यापार के इस कारोबार को किसी मोना नामक महिला द्वारा संचालित किये जाने की जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में सभी लड़के-लड़कियों से पूछताछ कर वैधानिक कार्रवाई करने की बात कह रही है।