कोरबा,हरदीबाजार । नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात कोलकाता में विशाल शक्ति वंदन अभियान को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य में व्याप्त अराजकता, भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न के मुद्दे पर सत्ताधारी टीएमसी पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि टीएमसी के माफियाराज को पश्चिमी बंगाल की नारी शक्ति घ्वस्त करेगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल भाजपा ही राज्य की बहन बेटियों को बुलंद आवाज देने में समर्थ हैं यह कार्यक्रम देश के 19000 जगह पर एक साथ किया गया था कोरबा जिले के मंडल हरदीबाजार में शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ । जिसमे मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल,नरेश टंडन जिला मंत्री कोरबा, सतविंदर पाल बग्गा मंडल प्रभारी हरदीबाजार, छोटेलाल पटेल जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा,हरीश थरवानी मंडल अध्यक्ष, दुर्गेश कश्यप मंडल महामंत्री, जगदीश अग्रवाल, ज्योति पांडे, ऊषा विश्वकर्मा, पंकज धुरवा जिला मंत्री भाजयुमो कोरबा,बजरंग यादव संयोजक आईटी सेल कटघोरा विधानसभा,हीरा लाल यादव, नरेंद्र अहीर महामंत्री भाजयुमो मंडल हरदीबाजार, राज ओगरे,राजेश राठौर,मन्नू राठौर, नरेन्द्र राठौर, युवराज कंवर सरपंच प्रतिनिधि, बिसाहू सिंह राज सचिव एवं स्व सहायता समूह से सुमृता पटेल, प्रिया बघेल,अरुण चंद्राकर, सरस्वती नेताम, राम कुमारी आयाम,अनामिका कंवर,पुष्पा देवी, मधुमालती, ममता चौहान,संतोषी, रूपा,भगवती एवम् सभी मातृ शक्तियों ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री जी के संदेश को सुना ।
newsagradoot
News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world.
We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism.
Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close



