featuredकॉर्पोरेटदेश

श्री पाणिग्राही मानव संसाधन प्रमुख उत्तरी एवं दक्षिणी क्षेत्र ने किया रिहंद परियोजना का दौरा

यूपी,बीजपुर 09 अप्रैल 2026। एनटीपीसी लिमिटेड क्षेत्रीय मुख्यालय (उत्तर एवं दक्षिण) के मानव संसाधन प्रमुख एस एन पाणिग्राही ने दिनांक 08 अप्रैल को एनटीपीसी रिहंद परियोजना का दौरा किया। इस दौरे के दौरान श्री पाणिग्राही ने मानव संसाधन और सीएसआर से संबन्धित विविध गतिविधियों तथा योजनाओं की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की। श्री पाणिग्रही ने प्रशासनिक भवन के मंथन हाल में मानव संसाधन कार्यपालकों और अकार्यपालकों के साथ बैठक करते हुए मानव संसाधन नीतियों, कर्मचारी कल्याण योजनाओं, प्रशिक्षण एवं विकास पहलों के साथ-साथ कार्य-संस्कृति से जुड़े विभिन्न पहलुओं का सम्यक मूल्यांकन करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावशाली तथा परिणामोन्मुखी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

इसके पूर्व एस एन पाणिग्राही के परियोजना आगमन पर राजेश बोयपाई, मानव संसाधन प्रमुख (रिहंद) ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने दौरे में श्री पाणिग्राही ने परियोजना प्रमुख संजय असाटी से मुलाक़ात की और परियोजना संबंधी गतिविधियों के बारे में चर्चा किया। इसी अनुक्रम में एसएमसी सदस्यों, कार्यपालक संघ, यूनियन प्रतिनिधियों, युवा कार्यपालकों के साथ अलग-अलग संवाद सत्रों में उनके विचारों और सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना।

संवाद सत्रों के बाद उन्होने संयंत्र परिसर, स्टेज-3 के सीसीआर तथा वेलनेस सेंटर का भी दौरा किया और वहाँ की गतिविधियों का अवलोकन किया। श्री पाणिग्राही ने कर्मचारी विकास केंद्र में सीएसआर हितधारकों से भी संवाद स्थापित करते हुए स्थानीय समुदाय के सहयोग की सराहना की तथा बच्चों को स्कूल बैग का वितरण किया। इसी अनुक्रम में धन्वन्तरी चिकित्सालय में जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग एवं ट्राइसाइकल का वितरण करते हुए चिकित्सालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की प्रशंसा की। इसके बाद उन्होने कल्याण निकायों का भी भ्रमण किया और वहाँ पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। त्रिवेणी क्लब द्वारा सदस्यों और उनके परिजनों के लिए आयोजित किए गए बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी किया। दौरे के समापन से पूर्व श्री पाणिग्राही ने पर्यावरण सम्मान को दर्शाते हुए पौधारोपण किया तथा रिहंद परियोजना की कार्य-संस्कृति, व्यवस्थाओं और वातावरण की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए अपने दौरे को अविस्मरणीय बताया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button