कोरबा । जिले के उपनगर क्षेत्र दर्री के सिंचाई कॉलोनी श्याम नगर में शिव शक्ति दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य दुर्गा पूजा एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन 22 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा, जिसमें व्यास पीठ पर परम पूज्य श्रद्धेय पं श्री नरेश शर्मा जी महाराज अपने मुखारविंद से कथा का रसास्वादन कराएंगे।
कथा का प्रारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ 22 सितंबर 2025 सुबह 11:00 से होगा एवं कथा का समापन सहस्त्रधारा, तुलसीवर्षा एवं कन्या पूजन के साथ 2 अक्टूबर 2025 को होगा ।
शिव शक्ति दुर्गा उत्सव समिति ने आम जनों से आग्रह किया है कि इस पुण्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को संपन्न बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।।



