
जांजगीर – चांपा । दिनाक 05-02-2026 गुरुवार को मोनिका सिंह राज्य सलाहकार (रा.स्व.भा.मि.ग्रा.) एवं संभाग प्रभारी (बिलासपुर) के द्वारा जांजगीर चांपा जिले मे जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत महंत, जगमहंत, भैंसमुड़ी, अवरीद, एवं सिऊड का भ्रमण किया गया। इस दौरान सभी स्वच्छाग्राही से गांव में हो रहे कचरा कलेक्शन के गीले और सूखे कचरे के पृथकीकरण के विषय में विस्तार से चर्चा किया गया।

ग्रामीणों द्वारा घर से देने वाले कचरे को अलग अलग करने हेतु आग्रह एवं सभी लोगो को प्रेरित किया गया। यूज़र चार्जेस एवं प्रोत्साहन राशि के विषय में चर्चा कर स्वच्छग्राहियों का उत्साहवर्धन किया ।गांव में निर्मित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर उनके निरंतर उपयोग व रखरखाव के बारे में बताया गया।

इस निरीक्षण के दौरान स्वच्छाग्राही के अध्यक्ष ,सचिव,समूह की दीदियां व गांव के सरपंच, सचिव,ग्रामीण जन उपस्थित रहे।




