featuredकोरबाछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में स्नेहा बंसल प्रथम

माता पिता सहित परिचितों और परिजनों ने दी बधाई एवं शुभ कामना

कोरबा,जांजगीर – चांपा।छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच,अमृत धारा द्वारा ( वाटर हार्वेस्टिंग) पर चित्रकला का प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें  प्रांत के लगभग 22 बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी – अपनी प्रतिभा को चित्रकला में अंकुरित कर जल संवर्धन और संरक्षण को दर्शाया।नियम व शर्तों के साथ ये प्रतियोगिता ऑन लाइन मंगवाया गया था।जिसका प्रथम चरण आज जांजगीर – चांपा जिले के अकलतरा में आयोजित कर अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया।

इस चित्रकला प्रतियोगिता में कोरबा निवासी सरिता सुनील बंसल की सुपुत्री स्नेहा बंसल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है।स्नेहा वर्तमान में न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं में अध्ययनरत हैं।इनकी इस कामयाबी के लिए इनके चाहने वालों ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कमाना की है।

इसी प्रकार अदिति अग्रवाल सरसीवा ने द्वितीय और शिवानी अग्रवाल बसना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

अतिथियों द्वारा इन बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा इस तरह से आयोजन से बच्चों में उत्साह का संचार होता है। उनमें कल्पना शक्ति बढ़ती है। उनकी भावनाएं कागज पर उतरती हैं।

इस दौरान अमर सुल्तानिया,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रशांत गांधी, प्रांतीय अध्यक्ष,मनीष अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सहित प्रतिभागियों के माता पिता व समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button