देश

सोनम के प्रेम प्रसंग का हुआ खुलासा,पुलिस ने हत्या में शामिल प्रेमी राज कुशवाह को किया गिरफ्तार


इंदौर/मेघालय में इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने पुष्टि की कि सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की सुपारी दी थी. सोनम का राज कुशवाह के साथ शादी से पहले प्रेम संबंध था और वही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है.

सोनम के पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में नौकर था प्रेमी राज कुशवाह

मामले की जांच में सामने आया कि सोनम के पिता की इंदौर में एक छोटी प्लाईवुड फैक्ट्री है, जहां राज कुशवाह काम करता था. सोनम अक्सर फैक्ट्री के दफ्तर में आती थी और यहीं दोनों के बीच प्रेम हुआ. राज कुशवाह सोनम से 5 साल छोटा है. पुलिस के अनुसार, इस प्रेम प्रसंग के चलते सोनम ने राज के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची.

जानिए कब क्या हुआ

बता दें कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम की शादी बीती 11 मई को धूमधाम से हुई थी. शादी के नौ दिन बाद, 20 मई को यह जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुआ. 22 मई को वे किराए के स्कूटर से मावलखियाट गांव पहुंचे और 3000 से अधिक सीढ़ियां उतरकर नोंग्रियाट गांव में ‘लिविंग रूट्स’ पुल देखने गए.

कपल ने नोंग्रियाट के शिपारा होमस्टे में रात बिताई और 23 मई की सुबह चेकआउट किया. इसके बाद दोनों लापता हो गए. 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग-सोहरा मार्ग पर सोहरारिम में एक कैफे के बाहर लावारिस हालत में मिला. 2 जून को वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई में राजा का सड़ा-गला शव बरामद हुआ. आज, 9 जून को सोनम गाजीपुर में मिली.

राजा ने पहले ही दे दिया था अपनी मां को ये बड़ा हिंट

राजा की माँ ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि राजा को शादी से पहले इस बात का अंदाजा हो गया था कि सोनम इस शादी से खुश नहीं है। उसने अपनी मां को बोला भी था कि सोनम उसमें कोई इंटरेस्ट नहीं दिखा रही और वह ये शादी नहीं करना चाहता। इसके बाद राजा की मां ने इस बारे में सोनम से बात की थी। तब सोनम ने कहा था कि वह ऑफिस के काम में बिजी थी इसलिए बात नहीं कर पाई। हालांकि इसके बाद वह राजा से बात करने लगी। लिहाजा गीले शिकवे दूर होने के बाद दोनों की शादी 11 मई को हर्षोल्लास के साथ सम्पन हो गयी ।

इस बहुचर्चित हत्याकांड का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

उधर शिलांग पुलिस सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेने गाजीपुर पहुंच रही है. पुलिस अब इस हत्याकांड की साजिश और अन्य संदिग्धों की भूमिका की गहन जांच कर रही है. इस मामले में चौथे आरोपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सोनम को गाजीपुर से हिरासत में लिया गया और तीन अन्य आरोपी इंदौर से पकड़े जा चुके हैं.

क्या वाकई प्यार अंधा होता है ?

देशवासी अभी मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड को भूले नहीं होंगे । उसमें भी मुस्कान ने असभ्य और जंगली समान दिखने वाले साहिल के प्यार में अंधी होकर अपने पति सौरभ की बेरहमी से हत्या कर ड्रम में पैक कर दिया था, जबकि सौरभ साहिल से कहीं ज्यादा स्मार्ट, समझदार, शिक्षित और एक सभ्य इंसान था। इस मामले में भी सोनम का प्रेमी उससे 5 साल छोटा और उनकी फैक्ट्री में काम करने वाला मामूली नौकर निकला, जबकि राजा के व्यक्तित्व की उससे तुलना ही नही की जा सकती । ऐसे में सबके जेहन में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या वाकई प्रेम अंधा होता है ? अगर सोनम को राजा पसंद नहीं था तो उससे शादी करनी ही नहीं चाहिए थी । अपने माता पिता की सहमति अथवा असहमति से भी वो अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ शादी कर सकती थी । राजा से शादी का प्रपंच करने और उस मासूम व बेकसूर Nifty की हत्याकर एक माँ की गोद उजाड़ने की क्या जरूरत थी ।

हर माता-पिता के लिए खतरे की घंटी

वर्तमान हालात को देखते हुए अब यह जरूरी हो गया है कि माता-पिता अपने पुत्र पुत्रियों की शादी करने से पहले हजार बार विचार विमर्श करें । ना केवल एक दूसरे परिवार की पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति का पता लगाएं बल्कि अपने पुत्र पुत्रियों से भी अच्छी तरह पूछताछ कर लें कि उनकी लाइफ में कोई है तो नहीं ? वो अपने भविष्य के लिए क्या चाहते हैं ? जिस परिवार से रिश्ता तय हो रहा है वे उससे खुश हैं अथवा नहीं ?

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button