Friday, October 18, 2024

      Sp on Bjp: samajwadi party share video of up bjp mla chewing tobacco and playing mobile game in assembly session – एक MLA तंबाकू खा रहे, दूसरे मोबाइल गेम खेल रहे… सपा ने सदन में बैठे BJP विधायकों का वीडियो शेयर कर दिया

      Must read

      [ad_1]

      लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए समाप्त हो चुका है। सदन के अंदर पक्ष और विपक्ष की घमासान के बाद अब समाजवादी पार्टी ने वीडियो जारी करते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायकों पर आरोप लगाया है। सपा ने सोशल मीडिया पर दो बीजेपी विधायकों का वीडियो जारी किया है, जिनमें से एक सदन की कार्रवाई के वक्त मोबाइल पर गेम खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे विधायक तंबाकू खा रहे हैं।

      समाजवादी पार्टी ने ऑफिशल ट्विटर और फेसबुक पर वीडियो जारी करते हुए लिखा, ‘सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे भाजपा विधायक! महोबा से भाजपा विधायक सदन में मोबाइल गेम खेल रहे, झांसी से भाजपा विधायक तंबाकू खा रहे। इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब हैं नहीं और सदन को मनोरंजन का अड्डा बना रहे। बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक!’

      समाजवादी पार्टी ने ट्विटर और फेसबुक पर विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान का वीडियो शेयर किया। सपा के अनुसार इसमें महोबा सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राकेश गोस्वामी और झांसी से भाजपा विधायक रवि कुमार शर्मा नजर आ रहे हैं। वीडियो में राकेश गोस्वामी अपने मोबाइल पर वीडियो गेम खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं रवि शर्मा सीट पर बैठे हुए टेबल के नीचे से तंबाकू निकालकर खाते दिख रहे हैं।

      (NBT ऑनलाइन इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।)

      [ad_2]

      Source link

          More articles

          - Advertisement -

              Latest article