कोरबाछत्तीसगढ़

निर्माण कार्यो की कार्यप्रगति में तेजी लाएं, कार्यो की गुणवत्ता व समयसीमा का विशेष ध्यान रखें  : आयुक्त

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने की निगम के विकास व निर्माण कार्यो तथा नागरिक सेवाओं व सुविधाओं से जुडे़ कार्यो की बिन्दुवार समीक्षा

कार्यो में तेजी लाने, अनावश्यक विलंब से बचने एवं कार्यप्रक्रिया को आवश्यक गति देने के दिए निर्देश

कोरबा 06 दिसम्बर 2024। आयुक्त  आशुतोष पाण्डेय ने निगम के जोन कमिश्नरों को निर्देशित करते हुए कहा है कि निगम द्वारा संपादित कराए जाने वाले विकास व निर्माण कार्यो की गुणवत्ता व कार्य पूरा होने की समयसीमा का विशेष ध्यान रखें, कार्यप्रक्रिया को आवश्यक गति देकर कार्यो में तेजी लाएं, अनावश्यक रूप से होने वाले विलंब से बचें, नागरिकों सेवाओं व सुविधाओं से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता के साथ संपादित कराते हुए जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि प्रस्तावित, स्वीकृत, प्रगतिरत निर्माण कार्यो की कार्यप्रक्रिया को समयसीमा पर आगे बढ़ाए ताकि कार्यो में अनावश्यक विलंब न हों।
आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में निगम के जोन कमिश्नरों की बैठक लेकर निगम के प्रस्तावित, प्रगतिरत तथा पूर्ण हो चुके कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने जिला खनिज न्यास मद, उत्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद, अधोसंरचना मद, सी.एस.आर.मद, मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद, सांसद मद, विधायक मद, पार्षद मद, निगम मद, पर्यावरण मद, एनकैप मद सहित अन्य विभिन्न मदों के अंतर्गत किए जा रहे कार्यो की जोनवार व मदवार समीक्षा करते हुए प्रस्तावित कार्यो की कार्यप्रक्रिया को गति देने, निविदा आदि की कार्यवाही समय पर नियमानुसार संपादित कराने, प्रगतिरत कार्यो की गुणवत्ता व उनके पूरा होने की समयसीमा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश जोन कमिश्नरों एवं अभियंताओं को दिए। बैठक के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने विभिन्न वार्डो में सड़कों के निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन व मंच निर्माण, मरम्मत व संधारण मद के अंतर्गत किए जाने वाले मरम्मत, सुधार व निर्माण कार्यो की बिन्दुवार समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आयुक्त श्री पाण्डेय ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यो के संपादन के दौरान आने वाली व्यवहारिक समस्याओं का त्वरित निराकरण कराएं ताकि कार्य पूर्ण होने में अनावश्यक देरी न हों, कार्य के दौरान संबंधित अभियंता कार्य की नियमित मानीटरिंग करें तथा उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित कराएं।

स्कूल भवनों के निर्माण संबंधी कार्य प्राथमिकता पर

आयुक्त श्री पाण्डेय ने सभी जोन कमिश्नरों व अभियंताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि निगम क्षेत्र में स्कूल भवनों व बाउण्ड्रीवाल आदि के निर्माण के जितने भी कार्य स्वीकृत हैं, उन सभी के निर्माण कार्यो पर विशेष फोकस रखते हुए कार्य कराएं। उन्होने स्कूलों के निर्माण की कार्यप्रगति की पृथक से जोनवार समीक्षा की तथा प्रत्येक स्वीकृत स्कूल भवन की वर्तमान प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यो को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कराए जाने के निर्देश दिए।

नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यो पर विशेष फोकस

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने जोन कमिश्नरों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि नागरिक सुविधाओं व सेवाओं से जुड़े कार्यो पर विशेष फोकस रखकर प्राथमिकता के आधार पर कार्ये को संपादित कराएं। सड़क रोशनी, पेयजल, साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुडे़ कार्यो में अनावश्यक रूप से विलंब न हों, यह सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि सड़क रोशनी व्यवस्था के तहत लगाई गई स्ट्रीट लाईटें शतप्रतिशत रूप से जले, स्ट्रीट लाईट बंद होने पर तत्काल तकनीकी समस्या का समाधान करते हुए लाईटों को जलवाएं, पेयजल की निर्वाध रूप से नियमित आपूर्ति हो इस दिशा में सजग रहें।

पी.एम.ए.वाई. की समीक्षा

बैठक के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत बी.एल.सी. घटक के तहत निर्मित कराए जा रहे आवासगृहों के निर्माण कार्य, घटक के अंतर्गत स्वीकृत आवासगृह एवं प्राप्त लक्ष्य आदि की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यो में गति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। आयुक्त श्री पाण्डेय ने बी.एल.सी. घटक अंतर्गत निर्मित किए जा रहे आवासगृहों के निर्माण की कार्यप्रगति की जोनवार समीक्षा की तथा प्रत्येक जोन हेतु लक्ष्य निर्धारित करते हुए, लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि इस दिशा में हितग्राहियों को प्रोत्साहित व प्रेरित कर कार्यो में अपेक्षित तेजी लाएं तथा आवासगृहों के निर्माण कार्य पूरा कराएं। उन्होने ए.एच.पी.घटक के अंतर्गत निगम द्वारा पूर्ण किए गए एवं प्रगतिरत आवासगृहों तथा उनके आबंटन संबंधी कार्यो की कार्यप्रगति की भी समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता एम.के.वर्मा, जोन कमिश्नर ए.के.शर्मा, विनोद शांडिल्य, एन.के.नाथ, तपन तिवारी, अजीत तिग्गा, प्रकाश चन्द्रा, कार्यपालन अभियंता भूषण उरांव, राकेश मसीह, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, आकाश अग्रवाल, रमेश सूर्यवंशी विवेक रिछारिया, पीयूष राजपूत, एम.एल. बरेठ, सुशील सोनी, अभय मिंज, विनोद नेताम, अंजूलता तिग्गा, सोमनाथ डेहरे, अश्वनी दास, अजुला अनंत, किरण साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button