देश

स्पोर्ट्स ट्रेनर ने खत्म की जिंदगी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

जूनागढ़,01मार्च 2025: गुजरात के जूनागढ़ के केशोद से आत्महत्या का मामला सामने आया है. जहां एक स्पोर्ट्स ट्रेनर ने फांसी लगा ली. सुसाइड के पीछे स्पोर्ट्स ट्रेनर ने एक नोट भी छोड़ा है. यह नोट उसने अपने भाई के नाम लिखा है. जिसमें लिखा है कि भाई इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. मैं थक गया हूं, इसलिए यह कर रहा हूं. ऐसे में किसी को परेशान मत करना. जानकारी अनुसार स्पोर्ट्स ट्रेनर केशोद के बालागाम में कुश्ती और स्पोर्ट्स ट्रेनर के तौर पर काम करता था. जिसकी पहचान विशाल चावडाने के रूप में हुई है. जान देने से पहले विशाल ने अपने भाई के नाम एक नोट भी लिखा था. नोट में लिखा है कि मैं दुनिया से थक गया हूं, मुझे शांति चाहिए. भाई सॉरी, मुझे यह नौकरी नहीं करनी है. मुझे अब आगे जीने की इच्छा नहीं है. इसलिए यह कर रहा हूं. तेरे जैसा भाई किस्मत से ही मिलता है. मैं इस जन्म में तेरा ऋण नहीं चुका पाया. मेरी कोई भूल हो तो मुझे माफ कर देना. मैं किसी के लिए ऐसा नहीं कर रहा हूं, मेरे जाने के बाद किसी को परेशान मत करना. यह दुनिया मेरे लिए नहीं है और में बहुत थक गया हूं. मुझे शांति चाहिए इसलिए ऐसा कर रहा हूं. मैं किसी के लिए अपनी जान दे दूं ऐसा नहीं हूं. इसलिए मन में कुछ रखकर किसी को परेशान मत करना.

मैं जो कर रहा हूं वो अपनी इच्छा से कर रहा हूं. मुझे किसी से कोई परेशानी या शिकायत नहीं है. मैं कुछ समय से डिप्रेशन में था इसलिए अब थक गया हूं. फिलहाल मामले में केशोद पुलिस का कहना है कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली तुरंत टीम वहां पहुंच गई. जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सुसाइड वाली जगह से एक नोट भी मिला है. इस पूरे मामले में दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button