Friday, October 18, 2024

      राज्य सरकार ने अब निगमों में नामांकित पार्षदों की सेवा की समाप्त,आदेश हुआ जारी

      Must read

      रायपुर 22 दिसंबर 2023। राज्य सरकार ने निगम, मंडलों और प्राधिकरणों में नियुक्ति रद्द करने के बाद अब एल्डरमैनों की नियुक्तियां भी रद्द कर दी है। दरअसल राज्य सरकार निगमों में अपने कुछ पार्षदों को नामांकित करती है। पूर्ववर्ती सरकार ने दर्जनों एल्डरमैनों की नियुक्तियां की थी। अब उन तमाम एल्डरमैन की नियुक्तियां रद्द कर दी गयी है। इससे पहले निगम, मंडलों और प्राधिकरणों में हुई नियुक्तियों को लेकर GAD ने निर्देश जारी किया था, जिसके बाद अधिकांश निगम, मंडल व प्राधिकरण से अध्यक्ष व सदस्यों को हटा दिया गया था। अब एल्डरमैन की भी सेवाओं को रद्द कर दिया गया है।

          More articles

          - Advertisement -

              Latest article