Sunday, June 8, 2025

        राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती नायक ने रक्षाबंधन पर गोबर और धान से बनी राखी मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी

        Must read

          रायपुर।राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कलाई पर गोबर और धान की राखी बांधकर उनके लिए मंगल कामना की। श्रीमती नायक ने गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों द्वारा गोबर और धान से तैयार राखी खरीदकर मुख्यमंत्री को बांधी।

          गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रामीण बहनों द्वारा बनाई गई राखी का रक्षाबंधन के पर्व पर उपयोग करने की अपील प्रदेशवासियों से की है। मुख्यमंत्री ने श्रीमती नायक को उपहार भेंट किए।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article