कोरबा।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री हरकिशन पब्लिक स्कूल परिसर में ध्वजारोहण किया एवं सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया।

श्री महतो ने विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण,छात्र छात्राओं सहित समस्त जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत विभिन्न प्रस्तुतियों दी गई। छात्र-छात्राओं में देश के लिए स्नेह,सम्मान और देश प्रेम की भावना को देखकर विद्यालक में हो रहे शिक्षण कार्य का सराहना की। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मान प्रदान करने के लिए विद्यालय प्रबंधन का हृदय से उन्होंने आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय समिति अध्यक्ष परमजीत सिंह धंजल,सचिव सुखविंदर सिंह धंजल,अमरीक सिंह धंजल,पूर्व अध्यक्ष हरपाल सिंह शेखो,पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह घोट, सतविंदर सिंह संधू,भाजपा पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया,भाजपा जिला मंत्री संदीप सहगल,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष रंजू यादव,झकेन्द्र देवांगन सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
