featuredछत्तीसगढ़

सायबर अपराधों की रोकथाम एवं विवेचना की गुणवत्ता में सुधार पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी नवीन SOP  पर हुई चर्चा


तकनीकी सत्र कार्यशाला का किया गया आयोजन

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने आयोजित की रेंज के पुलिस अधिकारियों की कार्यशाला

बिलासपुर।दिनांक 24.03.2026 को राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए साइबर अपराधों की रोकथाम एवं विवेचना की गुणवत्ता के सुधार विषय पर रेंज स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन स्थानीय चेतना हाल में किया गया।कार्यशाला में श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर एवं श्री विजय पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की उद्घाटन एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के द्वारा किया गया, जिसमें उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने अपने संबोधन में आज के परिप्रेक्ष्य में साइबर क्राइम की रोकथाम एवं विवेचना के तकनीक के उपयोग की महत्ता बताई।पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों को बताया कि तकनीक ही भविष्य है, और इसमें दक्षता ही पुलिस को अपराधियों से आगे रख सकती है। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री पाण्डेय ने  भी विवेचना के स्तर को आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप उन्नत करने हेतु मार्गदर्शित किया ।
कार्यशाल के दौरान अलग अलग सत्रों में विभिन्न टॉपिक्स पर विषय विशेषज्ञों ने प्रकाश डाला।जिसमें ठगी के द्वारा गए पैसों के होल्ड एवं वापसी की प्रक्रिया पर जानकारी हेतु गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनवरी 2026 में जारी नई SOP के सम्बंध में  गगन कुमार (भा.पु.से.),नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया गया।
👉नेटग्रिड – नेटग्रिड के उपयोग और इसकी महत्ता पर श्री मयंक मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा प्रकाश डाला गया।

👉सायबर फॉरेंसिक- दुर्ग से आए साइबर expert  श्री आरिफ खान ने सायबर क्राइम और फॉरेंसिक साक्ष्यों के संकलन पर  तकनीकी बारीकियों को साझा किया गया।उन्होंने विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड को लाइव डेमो के जरिए प्रतिभागियों को दिखाया और डार्क नेट की भी विस्तृत जानकारी अपने सत्र के दौरान दी।
👉आधुनिक टूल्स और सशक्त एपः- सी डी आर एनालिसिस, सी-ट्रेस और बिलासपुर रेंज में संचालित सशक्त एप के उपयोग कर, इंजन और चेसिस नंबर से चोरी या गुम वाहनों की पहचान तथा त्रिनयन के माध्यम से अपराधियों की तत्काल लोकेशन प्राप्त कर विवेचना में सहयोग कैसे प्राप्त हो सकता है, इसकी जानकारी प्रसाद सिन्हा (साइबर सेल प्रभारी, मुंगेली) और आरक्षक नवीन एक्का द्वारा जानकारी साझा की गई।

प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों के लिए एक शंका समाधान/प्रश्नोत्तर काल रखा गया  जिसमें अधिकारी/कर्मचारी अपनी विवेचना के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयॉ प्रस्तुत की गई जिस पर राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा सायबर अपराधों की विवेचना में आने वाली समस्याओं का समाधान किया गया।ज्ञात हो कि पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग स्वयं साइबर और तकनीक के विशेषज्ञ हैं, और देश भर में इस दिशा में कई नवाचार उनके द्वारा किए गए हैं।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और विवेचकों को नवीनतम सायबर तकनीकों और भारत सरकार के नए दिशा-निर्देशों से अवगत कराना है, ताकि सायबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आम जनता के पैसे सुरक्षित वापस कराए जा सकें और अपराधियों तक पहुँचा जा सके। आने वाले समय में पुलिस को सायबर के क्षेत्र में उन्नत किया जा सके। आधुनिक तकनीकों का उपयोग और पारंपरिक पुलिसिंग का समन्वय ही सुरक्षित समाज की कुंजी है इस पर श्री पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन उन्नत साइबर पुलिसिंग के उद्देश से किया गया। उक्त सायबर कार्यशाला में बिलासपुर रेंज के सभी जिलों से लगभग 100 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किये।
सफल प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर मधुलिका सिंह (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बिलासपुर) ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि निश्चित ही कार्यशाला से साइबर अपराधों की जानकारी एवं विवेचना की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने साइबर विवेचना में निरंतर सुधार का विश्वास दिलाते हुए आज के इस सायबर कार्यशाला की सफल आयोजन हेतु रामगोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, रजनेश सिंह ssp बिलासपुर,विजय पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर, प्रशिक्षकों एवं उपस्थिति प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।  कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर पाण्डेय  के द्वारा किया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button