पुलिस अधीक्षक ने ली क्राइम मीटिंग, लंबित मामलों की समीक्षा कर दिया दिशा निर्देश
अपराध रोकने एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने दिए सख्त निर्देश
धोखाधड़ी/चिटफंड़ से संबंधित अपराधों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करने एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने हेतु हिदायत दी गई
जुआ/सट्टा के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दी गई हिदायत
नशीले पदार्थ, गांजा, ड्रग्स, अवैध शराब तस्करों पर सख्त कार्यवाही करने कहा गया
महिला व बच्चों एवं बुजुर्गों से संबंधी शिकायत व रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करने एवं लापरवाही नहीं बरतने दी हिदायत
गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध लोगों की पहचान कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु दिए निर्देश

स्थाई वारंट तामिली एवं गुण्डा मदमाशों पर निगरानी कर अपराधों में अंकुश लगाने हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने दिये निर्देश

राजनांदगांव।जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा 9 मई 2024 गुरुवार को पुलिस अधिक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागार में (राजपत्रित अधिकारी पुलिस) एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई जिसमें कानून व्यवस्था एवं अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई अपराधों पर नियंत्रण एवं आसामाजिक तत्वों, नशीले पदार्थो की खरीदी बिक्री, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध लोगों की पहचान कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए।
थानों पर लंबित विवेचनाएं, विशेषकर एससी- एसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की गई। जितने भी मर्ग पेंडिंग है उसका शीघ्र निराकरन करने हेतु हिदायत दी गई, धोखाधड़ी/चिटफंड़ से संबंधित अपराधों के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही करने एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने हेतु निर्देशित किया गया।
मीटिंग में अतिरक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम व जिले के समस्थ थाना/चौकी प्रभारीगण उपस्थित थे।



