कोरबा 04 मई 2024/ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी एवं भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए ईवीएम/वीवीपेट मशीनों (बैलेट यूनिट/कंट्रोल यूनिट) का सप्लीमेंट्री रेण्डमाइजेशन राजनैतिक दलों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।

प्रेक्षक सुखदेव पगारे एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत की उपस्थिति में मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी एवं भरतपुर दो विधानसभा क्षेत्र के लिए ईवीएम का सप्लीमेंट्री रेण्डमाइजेशन किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे उपस्थित थीं।



