छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार-2025 : जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में आवेदन लेने की प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

जांजगीर-चांपा  08 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना,जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से “सुशासन तिहार-2025” का आयोजन तीन चरणों में 08 अप्रैल से 31 मई तक आयोजित किया जा रहा है।

जिसके तहत आज कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत पेंड्री ज, खोखरा, विकासखंड अकलतरा के ग्राम तागा, विकासखंड पामगढ़ के ग्राम पंचायत मुड़पार(ब) एवं विकासखंड बलौदा के पिसौद में आवेदन लेने की प्रक्रिया, समाधान पेटी एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि किसी भी नागरिक को आवेदन देने में परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने नागरिकों से जानकारी भी ली। इसके साथ उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत प्रगतिरत कार्याें का जायजा लिया और आवास समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप संचालक पंचायत अभिमन्यु साहू सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button