छत्तीसगढ़

पामगढ़ में मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप मलखंभ का हुआ आयोजन

मलखंभ के करतब दिखाकर मतदान और मताधिकार का उपयोग करने दिया संदेश

शत प्रतिशत मतदान की ली गई शपथ

जांजगीर-चांपा 25 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में शतप्रतिशत मतदान और मताधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमें बुजुर्ग, दिव्यांग, युवा, थर्ड जेंडर एवं महिला सहित अन्य मतदाताओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर शत प्रतिशत मतदान के प्रेरित किया जा रहा है। इसके तहत स्वीप मलखंभ का आयोजन आज पामगढ़ के डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल कुटराबोड़ में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन एवं स्वीप नोडल अधिकारी गोकुल कुमार रावटे की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर मलखंभ खिलाड़ियों ने तरह-तरह के करतब दिखाकर मतदाता जागरूकता का संदेश लोगो को दिया। इसके साथ मानव श्रृखंला बनाकर शतप्रतिशत मतदान और मताधिकार का उपयोग करने लोगो को संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है हमे अपने मताधिकार का सही उपयोग करना है और सही व्यक्ति को चुनना है। उन्होने छात्र छात्राओं से अपने आसपास और अपने परिवारजनों, अन्य सदस्यों को मताधिकार का प्रयोग करने प्रेरित करने कहा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ ने सभी उपस्थित मतदाताओं को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसडीएम पामगढ़ वहीदुर्रहमान शाह, जिला खेल अधिकारी प्रमोद सिंह बैस सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं नागरिक जन उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button