Friday, September 20, 2024

        टांगी से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी को दर्री पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

        Must read

        कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत लाटा बस्ती निवासी आरोपी को दर्री पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

        प्रार्थी उमेश साहू ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की 18 दिसंबर को रात में आग जला कर सतीश राव, साहिल अंसारी, अजय खैरवार, रविन्द्र यादव, रज्जब आलम के साथ खुद भी बैठे हुए थे। इस समय रविन्द्र यादव ने रज्जब आलम से बाइक का चाबी मांगा जो देने से मना करने पर रविन्द्र ने रज्जब के साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की नियत से अपने हाथ में रखे टांगी से रज्जब के माथा पर हमला कर दिया। इससे माथा फूट गया। इस दौरान साहिल अंसारी ने बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट किया। घायल रज्जब को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

        दर्री थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा ने बताया कि प्रार्थी उमेश साहू की रिपोर्ट पर रविन्द्र यादव के विरूद्ध धारा 506, 294, 323 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही थी,चोट की प्रकृति के आधार पर धारा 307 भादवि जोड़कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

            More articles

            - Advertisement -

                  Latest article