featuredछत्तीसगढ़

विधानसभा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

रायपुर,मेघा तिवारी। मोवा-सद्दू क्षेत्र में आधी रात को शराब के नशे में चाकू लहराकर तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को विधानसभा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोवा-सद्दू क्षेत्र में किराए के मकान में रहने आई तीन नाबालिग बच्चियों की मां द्वारा लंबे समय से आसपास संदिग्ध गतिविधियों को लेकर शिकायत की जा रही थी। स्थानीय लोगों ने भी बार-बार मकान मालिक को स्थिति से अवगत कराया, लेकिन शिकायतों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी बीच देर रात एक व्यक्ति शराब के नशे में उक्त मकान में घुस गया और चाकू लहराते हुए जमकर तोड़फोड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने कॉलोनीवासियों को जान से मारने की धमकी दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस ने नई कमीशनरेट व्यवस्था के तहत तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू में लिया और हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी के राजस्थान का निवासी होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

पूरी कार्रवाई शहर के नए पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के नेतृत्व में अंजाम दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में सक्रिय आपराधिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जागरूक नागरिकों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button