featuredकोरबाछत्तीसगढ़

सीएमएचओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला का निरीक्षण,दिया ये निर्देश

कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्षन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केश के द्वारा लगातार जिले के सामु.स्वा.केन्द्रों, प्रा.स्वास्थ्य केन्द्रों तथा उप स्वास्थ्य केन्द्रों सुदृढिकरण हेतु निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द करतला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अधिकारियों/कर्मचारियों का उपस्थिती रजिस्टर, ओ.पी.डी., आई.पी.डी, प्रसव कक्ष,पीएनसी कक्ष, ओटी दवा वितरण कक्ष, दवा भंडार कक्ष इंटीग्रेटेड लैबा, दंत चिकित्सा कक्ष , एनआरसी, ब्लड स्टोरेज यूनिट, आयुष ओपीडी, मितानिन हेल्पडस्क, आईपीडी स्टोर तथा शीत श्रखला कक्ष वैक्सीनषन कक्ष का निरीक्षण किए।

उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र में साफ सफाई अच्छी तरह से करने, अस्पताल के मुख्य द्वार की साफ-सफाई हेतु पैरदान लगाने, ओपीडी में आभा आईडी बनाने की स्थिती की जानकारी, आईईसी प्रदर्शित करने , आयुष्मान मित्र कक्ष में कार्यरत ऑपरेटर को आभा आईडी बनाने अधिकृत करने,मितानिन हेल्पडेस्क में नियुक्त कर्मियों द्वारा अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देने तथा मरीजों को आभा आई बनाने में मदद करने,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का रोस्टर बनाकर काम लेने, उनका उपस्थिती पंजी संधारित करने, आईपीडी के बेडशीट आदि की सफाई के लिए एक कर्मचारी को जवाबदेही देने , संस्थागत प्रसव में प्रगति लाने,एएनसी पंजीयन में प्रायमीपारा एवं मल्टीपारा की जानकारी लिखने, सभी प्रायमी पारा वाली गर्भवती महिला को उच्च जोखिम समुह मानकर ही़ जॉच एवं प्रसव पीएचसी/सीएचसी में कराने,सभी गर्भवती महिला का पंजीयन आरसीएच पोर्टल मे करने, आईपीडी स्टोर में सामग्री व्यवस्थित रखने,शीतश्रंखला कक्ष में फ्रीजर के तापमान का निरंतर मॉनिटरिंग करने , ओटी में विसंक्रमण पर विशेष ध्यान देने , ऑक्सीजन सिलेण्डर को स्टरलाईज्ड करने, एण्टीग्रेटेड लैब में बायोकेमेस्ट्री फुली ऑटो एनालाईजर का उपयोग करने, ब्लड स्टोरेज यूनिट में ब्लड संग्रहित करने व संग्रहण पंजी संधारित करने, आरबीएसके वाहन वाहन का रिकार्ड संघारित करने, जीवनदीप समिति की साधारण सभा की बैठक वर्ष में 02 बार तथा कार्यकारिणी की बैठक 04 बार कराने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने आवश्यक संपूर्ण दवाईयॉं स्वास्थ्य केन्द्रों में रखने तथा समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों का बेहतर ढ़ग से क्रियान्वयन करने तथा इस संबंध में जागरूकता संबंधी जानकारी लोगों को देने खण्ड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय उपस्थिती कार्य संपादन करने एवं मुख्यालय में निवास करने के निर्देश दिए।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button