featuredकोरबाछत्तीसगढ़

वार्ड क्र. 45 व 48 में गूॅंजा स्वच्छता का शंखनाद, दोनों वार्डो में आज संचालित हुई मेगा स्वच्छता ड्राईव

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय पहुंचे दोनों वार्डो में, गली-गली का भ्रमण कर किया स्वच्छता गतिविधियों का अवलोकन, वार्ड वासियों से स्वच्छता कार्यो सहित विविध समस्याओं की ली जानकारी, निराकरण के दिये त्वरित निर्देश

परसाभांठा बस्ती के तीन स्थानों पर पानी की समुचित निकासी हेतु नाली निर्माण का प्राक्कलन तैयार करने अधिकारियों को दिए निर्देश

कोरबा 19 मार्च 2026। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा विगत एक पखवाडे़ से अधिक समय से वार्डो में संचालित किये जा रहे स्वच्छता महाअभियान की कड़ी में आज गुरूवार को वार्ड क्र. 45 व 48 में स्वच्छता का शंखनाद किया गया तथा दोनों वार्डो में मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित कर व्यापक रूप से साफ-सफाई के कार्य कराये गये। आयुक्त  आशुतोष पाण्डेय इन दोनों वार्डो में पहुंचे, बस्ती की गलियों में पैदल भ्रमण किया, वार्डवासियों से डोर टू-डोर संपर्क कर निगम के नियमित साफ-सफाई कार्यो सघन जानकारी ली तथा सड़क, नाली, पानी, बिजली, आदि से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुये, इन से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली, वहीं वार्ड क्र. 45 परसाभांठा के तीन स्थानों पर पानी की समुचित निकासी हेतु नाली निर्माण कराये जाने एवं इस हेतु तत्काल प्राक्कलन बनाये जाने के निर्देश संबंधित अभियंताओं को दिए।

महापौर संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त  आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा स्वच्छता का महा अभियान संचालित किया जा रहा है। महाअभियान के पन्द्रहवें दिन आज निर्धारित कार्यक्रमानुसार वार्ड व बस्तियों में मेगा स्वच्छता ड्राईव चलाई गई। पंन्द्रहवें दिन वार्ड क्र. 45 परसाभांठा बालको एवं वार्ड क्र. 48 हसेदव क्र. 01 दर्री के अंतर्गत आने वाली विभिन्न बस्तियों, मोहल्लों, मुख्य व संपर्क सड़कों, नालियों में मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित कर नाले एवं नालियों के ऊपर से स्लेब हटाकर उनकी सतह से सफाई, सड़क के किनारे जमी हुई धूल, मिट्टी, बर्म, झाड़ियों की सफाई, कचरे का त्वरित उठाव व परिवहन, कीटनाशक दवाओं, ब्लीचिंग पाउण्डर का छिड़काव आदि के कार्य व्यापक पैमाने पर किये गये। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने उक्त दोनों वार्डो की विभिन्न बस्तियों व मोहल्लों में पैदल भ्रमण करते साफ-सफाई कार्यो का निरीक्षण किया, उन्होने वार्ड, बस्तियों में स्थित नालियों, सड़कों, सार्वजनिक स्थलों आदि की सम्पूर्ण सफाई करने, सी.एण्ड डी.वेस्ट, अतिक्रमण, अवैध कब्जा, दुकानों में डस्टबिन न रखने, गंदगी करने व कचरा फैलाने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करने के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान वार्ड क्र. 45 के पार्षद  बद्री किरण एवं वार्ड क्र. 48 की पार्षद राधाबाई महंत, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी, कार्यपालन अभियंता एन.के.नाथ, तपन तिवारी, राकेश मसीह, मोतीलाल बरेठ, डी.पी.साहू, सतानंद द्विवेदी आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

प्रतिदिन घरों से कचरे का संग्रहण होता है या नहीं 

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने उक्त दोनों वार्डो की विभिन्न बस्तियों में पहुंचकर गली-गली का भ्रमण किया, बस्तीवासियों से भेंट कर उनसे पूछा कि उनके घरों से कचरे लेने के लिये निगम की स्वच्छता दीदियाॅं प्रतिदिन पहुंच रही है या नहीं, कचरे का नियमित संग्रहण हो रहा है या नहीं, इस पर बस्तीवासियों ने बताया कि स्वच्छता दीदियाॅं प्रतिदिन नियत समय पर कचरा लेने के लिये आती हैं तथा सूखा व गीला कचरा पृथक-पृथक देने का आग्रह करते हुये कचरे का संग्रहण करती है। इस मौके पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने बस्तीवासियों से यह भी जानकारी ली कि पेयजल की नियमित आपूर्ति हो रही है या नही, स्ट्रीट लाईट नियमित रूप से जल रही है या नहीं, साथ ही उन्होने बस्तीवासियों से सड़क, नाली व अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये।

शहर की स्वच्छता में दें सहयोग

भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने उक्त वार्ड के रहवासियों के साथ ही समस्त आमजनों से अपील करते हुये कहा कि वे शहर की स्वच्छता में व निगम के स्वच्छता महाअभियान में अपनी सहभागिता व सहयोग दें। उन्होने कहा कि सड़क, नाली व सार्वजनिक स्थान पर कचरा न डालें, गीले व सूखे कचरे को पृथक-पृथक डस्टबिन में संग्रहित करें, प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री, कैरीबैग, डिस्पोजल का उपयोग न करें। आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम क्षेत्र के नागरिकों का आव्हान करते हुये कहा कि हम सब संकल्प लें कि हम न तो गंदगी करेंगे और न ही किसी को करने देंगे, कोरबा शहर को सुंदर शहर बनाने, इसे साफ-सुथरा रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

20 मार्च को इन वार्डो में अभियान

स्वच्छता महा अभियान के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 मार्च को वार्ड क्र. 08 मोती सागरपारा व वार्ड क्र. 18 कोहड़िया के विभिन्न बस्तियों, कालोनियों, मुख्य व संपर्क सड़कों आदि में विशेष मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित की जाएगी तथा वृहद साफ-सफाई के कार्य किये जाएंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button