featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने उड़नदस्ता टीम को रात्रि पाली में सभी चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण करने के दिए सख्त निर्देश

अवैध धान खपाने वालों पर करें कार्रवाई

धान खरीदी केन्द्र से धान का उठाव नहीं करने वाले राईस मिलर्स संचालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का लाभ किसानों को दें

जशपुरनगर  20 दिसंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में धान खरीदी की प्रगति की जानकारी ली।
और उड़नदस्ता टीम को सभी चेक पोस्ट में रात पाली में भी आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। अवैध धान परिवहन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि जिन धान खरीदी केन्द्र में शिकायतें मिल रही है। वहां तहसीलदार, पटवारी, फूड इंस्पेक्टर की टीम के साथ निरीक्षण करके भौतिक सत्यापन करें और गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि जिन धान खरीदी केन्द्र में धान उठाव के लिए डीओ काटा गया है। राईस मिलर्स के माध्यम से धान का उठाव करने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा की डीओ कटने के बाद भी मिलर्स धान का उठाव नहीं कर रहे तो भौतिक सत्यापन करके कारवाई करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए।
कलेक्टर ने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए इसका ध्यान रखें।
छोटे किसानों का भी प्राथमिकता से धान खरीदी के निर्देश दिए हैं। और तकनीकी समस्या आ रही है उसका समाधान करने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने कहा कि कोनपारा, कोतबा, बागबहार,चोंगरीबहार,के धान खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में धान खरीदी केन्द्र शब्द मुंडा,बिमड़ा, फरसाकानी में गाड़ी लगवाकर राईस मिलर्स के माध्यम से धान का उठाव करने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही फरसाबहार, तपकरा धान खरीदी केन्द्र का भौतिक सत्यापन करवाने के निर्देश दिए हैं।
धान खरीदी के साथ ही रकबा सत्यापन के कार्यों को भी प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को महत्वाकांक्षी योजना दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का लाभ किसानों को देने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक सभी एसडीएम
तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग के अधिकारीगण वर्चुअल के माध्यम से सीधे जुड़े थे।
कलेक्टर ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का लाभ देने के लिए किसानों का केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा है इसके लिए बैंक, राजस्व विभाग, फूड इंस्पेक्टर, और पटवारी की टीम के साथ शिविर लगाकर किसानों का केवाईसी करवाने के निर्देश दिए हैं।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत पात्र किसानों को एक साल में 10 हजार रुपए की राशि दी जाती है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button