featuredछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने जनदर्शन में संवेदनशीलता से सुनी नागरिकों की समस्याएं

जनदर्शन में आज कुल 74 आवेदन हुए प्राप्त

 जांजगीर-चांपा 24 मार्च 2026। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनी। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। जनदर्शन में कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए जनदर्शन के दौरान ही तत्काल संबंधित अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा की और तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।
जनदर्शन में तहसील मुख्यालय जांजगीर निवासी पवन राठौर द्वारा भूमि सीमांकन करवाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम रहौद निवासी उषा देवी द्वारा राशन कार्ड में खाद्य आबंटन संबंधी समस्या दूर करने, तहसील चाम्पा के ग्राम कोसमन्दा निवासी  रोहित कुमार राशनकार्ड जारी करवाने, विकासखंड अकलतरा के ग्राम हरदी निवासी शांतिबाई साहू द्वारा विधवा पेंशन योजना का लाभ दिलवाने, जांजगीर के सुनीता राठौर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार अन्य आवेदकों द्वारा पीएम आवास, सीमांकन, बंटाकन, त्रुटि सुधार, राशन कार्ड, आधार कार्ड सुधार, पेंशन, राजस्व रिकार्ड दुरूस्त कराने सहित विभिन्न विषयों पर आवेदन प्रस्तुत किये गये।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button