छत्तीसगढ़

कमिश्नर ने किया मतदान केंद्र, प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी केंद्र एवं धान उपार्जन केंद्र तिलई का औचक निरीक्षण

      दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जांजगीर-चांपा 28 नवंबर 2024। बिलासपुर संभागायुक्त  महादेव कावरे ने आज मतदान केंद्र, प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी केंद्र एवं धान उपार्जन केंद्र तिलई का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने ग्राम तिलई स्थित धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजी, बारदाना रजिस्टर, टोकन रजिस्टर का अवलोकन किया एवं किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न होने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्र में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अकलतरा के ग्राम अमरताल के जनपद प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर शिक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछकर उनकी शैक्षिक प्रगति का आकलन किया और शिक्षकों से भी उनकी पढ़ाई के तरीकों के बारे में चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 33 अकलतरा के भाग संख्या 148, 149 का अमरताल का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बीएलओ से नाम जोड़ने वाले प्राप्त फॉर्म की जानकारी लेकर शत प्रतिशत नाम जोड़ने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मतदान केन्द्र में मूलभूत सुविधा का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अकलतरा  विक्रांत अंचल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button