कोरबाछत्तीसगढ़

विद्यालय के शौचालय में गदंगी व अव्यवस्था को गंभीरता से लिया आयुक्त ने, विद्यालय प्रबंधन को दी हिदायत, तत्काल सुधारे व्यवस्थाएं

स्वच्छता महाअभियान के छठवें दिवस आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने वार्ड क्र. 24 एमपी नगर एवं वार्ड क्र. 35 रिसदा की विभिन्न बस्तियों में किया साफ-सफाई कार्यो का निरीक्षण, बालको स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय की साफ-सफाई का लिया जायजा

कोरबा 31 जनवरी 2025। बालकोनगर स्थित पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में निरीक्षण के दौरान वहॉं पर बालक-बालिका शौचालयों की गदंगी, दुर्गध व अव्यवस्था को आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने गंभीरता से लिया तथा वहॉं की व्यवस्थाओं को तत्काल सुधारने के निर्देश विद्यालय प्रबंधन को दिए। उन्होने निगम क्षेत्र में स्थित समस्त विद्यालयों के प्रबंधन से कहा है कि वे अपने-अपने विद्यालयों में बेहतर साफ-सफाई के साथ-साथ स्कूलों में स्थित बालक-बालिका शौचालयों में निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। इस मौके पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा व निगम के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
निगम प्रशासक व कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन तथा निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे स्वच्छता महाअभियान के छठवें दिन आज आयुक्त श्री पाण्डेय निगम के वार्ड क्र. 24 महाराणा प्रताप नगर एवं वार्ड क्र. 35 रिसदा बालकोनगर में संचालित की जा रही मेगा स्वच्छता ड्राईव का संघन रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय बालकोनगर स्थित पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय पहुंचे, विद्यालय में जिला खनिज न्यास मद से बालक-बालिका हेतु पृथक-पृथक शौचालयों का निर्माण पूर्व में कराया गया था, इन शौचालयों के निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने पाया कि शौचालयों में अव्यवस्था व गदंगी का आलम है व साफ-सफाई का अभाव है। उन्होने इसे गंभीरता से लिया तथा विद्यालय प्रबंधन को हिदायत दी कि तत्काल व्यवस्थाओं को सुधारे तथा निर्धारित मानदण्डों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। उन्होने निगम क्षेत्र में स्थित सभी विद्यालयों के प्रबंधन से कहा कि विद्यालयों में स्थित पृथक-पृथक बालक व बालिका शौचालयों में अनिवार्य रूप से डिस्प्ले बोर्ड लगाएं, दो-दो डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखें जाएं, मिरर की व्यवस्था, हैण्डवास, दरवाजों में अंदर की ओर से कुंडी, छोटे छात्रों व बडे़ छात्रों के लिए पृथक-पृथक वाशबेसिंग, वाटर ओव्हरटैंक तथा पानी की निरंतर उपलब्धता, यूरिनल पॉर्ट डिस्पोजल की व्यवस्था आदि के साथ बालिका शौचालयों में क्लोज डस्टबिन तथा यथा संभव सेनेटरी बेंडिंग मशीन की व्यवस्था करें। उन्होने विद्यालय प्रबंधन से कहा है कि स्कूल के सभी कमरों में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखें जाए तथा बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सफाई कार्यो का सघन जायजा

आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने वार्ड क्र. 24 महाराणा प्रताप नगर के एम.आई.जी., एलआईजी, ईडब्ल्यूएस आवासगृह कालोनियों के साथ-साथ अटल आवासगृहों में चलाई जा रही मेगा स्वच्छता ड्राईव व इसके तहत किए जा रहे सफाई कार्ये का सघन रूप से जायजा लिया। इसी प्रकार बालकोनगर के वार्ड क्र. 35 रिसदा की विभिन्न बस्तियों हाउसिंग बोर्ड कालोनी आदि में किए जा रहे साफ-सफाई कार्यो का उन्होने निरीक्षण किया तथा स्थलों की सम्पूर्ण रूप से सफाई करते हुए उत्सर्जित अपशिष्ट का तुरंत उठाव व परिवहन कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जी.व्ही.पी. पर लगाएं सूचना बोर्ड

विभिन्न आवासीय क्षेत्रों में सड़कों के किनारे वहॉं के रहवासियों द्वारा घरों से निकले कचरे को लाकर डाल दिया जाता है तथा धीरे-धीरे वह स्थल जी.व्ही.पी. प्वांइट का स्वरूप ले लेता है, इससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है तथा सड़कों के किनारे गदंगी बिखरी रहती है। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी जी.व्ही.पी.प्वाइंट को अनिवार्य रूप से समाप्त करने तथा इन स्थलों पर सूचना का बोर्ड लगाए जाने तथा उक्त स्थल पर कचरा डालने में अर्थदण्ड लगाने का उल्लेख सूचना बोर्ड में करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होने वहॉं के रहवासियों से कहा कि आपके घरों व दुकानों के समीप कचरा फेका जा रहा है, इसकी आप भी निगरानी करें तथा कचरा फेंकने वाले की तत्काल सूचना निगम अधिकारियों को दें, उन पर कार्यवाही की जाएगी।

काम्पलेक्स के अंदरूनी बरामदे से हटाएं अतिक्रमण

भ्रमण के दौरान आयुक्त  आशुतोष पाण्डेय ने घंटाघर स्थित आईडीएसएमटी काम्पलेक्स के सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण किया, काम्पलेक्स के अंदरूनी हिस्से में स्थित बरामदा व गैलेरी को लोहे के एंगल से घेर कर एवं वहॉं पर सामग्री डम्प कर अतिक्रमण कर लिया गया है, आयुक्त श्री पाण्डेय ने इसे अत्यंत गभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने, अतिक्रमण हटाकर बरामदे, गैलेरी को अतिक्रमण मुक्त करने तथा संबंधित पर अर्थदण्ड आरोपित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने वहॉं पर स्थित सार्वजनिक वाचनालय का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए।

मुख्य मार्ग पर नानवेज दुकान, ठेला आदि की शिकायत की नागरिकों ने

वार्ड क्र. 24 महाराणा प्रताप नगर में भ्रमण के दौरान वहॉं पर काफी संख्या में एकत्रित नागरिकों ने मुख्य मार्ग के किनारे लग रही नानवेज की दुकानों, निरंतर बढ़ रही अवैध ठेलों की संख्या तथा रात्रि के समय वहॉं पर होने वाले असामाजिक तत्वों के जमावड़े व लड़ाई झगडे़ के संबंध में शिकायत आयुक्त श्री पाण्डेय से की, जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होने समुचित रूप से आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

01 फरवरी को इन वार्डो में अभियान

शनिवार 01 फरवरी को नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 05 धनुवारपारा एवं वार्ड क्र. 17 पथर्रीपारा में मेगा स्वच्छता ड्राईव चलाई जाएगी तथा एक अभियान के रूप में स्वच्छता कार्यो का संपादन वृहद रूप से किया जाएगा। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने इन वार्ड के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे निगम के साफ-सफाई कार्यो में अपना सहयोग दें।
अभियान के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा के साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, कार्यपालन अभियंता ए.के.शर्मा, प्रकाश चन्द्रा, एन.के.नाथ, अजीत तिग्गा, अनिरूद्ध सिंह, सुनील वर्मा, सचिन्द्र थवाईत, आकाश अग्रवाल, किरण साहू, एम.एल.बरेठ, रमेश सूर्यवंशी, गोयल सिंह विमल, पीजी गोस्वामी, सतानंद द्विवेदी, संजय ठाकुर, भावेश यादव, रामप्रसाद मिर्री, धनमोहन, पकंज गभेल आदि सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी ने अपनी सहभागिता दी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button