featuredछत्तीसगढ़

संभागायुक्त एवं आईजी ने जंबूरी स्थल में पहुँचकर व्यवस्थाओं का किया अवलोकन

सुरक्षा, साफ-सफाई, गुणवत्तायुक्त भोजन, चिकित्सा आदि की पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बालोद, 08 जनवरी 2026।संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर एवं पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने बुधवार को जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली पहुँचकर वहाँ 09 से 13 जनवरी तक आयोजित प्रथम रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन के तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान संभागायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने जंबूरी स्थल में प्रवेश द्वार से लेकर विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों पर आधारित लगाए जाने वाले प्रदर्शनी स्थल, लोकल मार्केट स्थल, मुख्य समारोह स्थल (ऐरिना), ग्रीन रूम, युवा संसद तथा युवा संवाद एवं करियर काउंसलिंग हेतु निर्धारित स्थल का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर अधिकारियों ने जंबूरी स्थल के समीप स्थित दुधली जलाशय में वाटर स्पोर्ट्स हेतु निर्धारित स्थल का भी अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक एवं अजय किशोर लकरा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
इस मौके पर संभागायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने मुख्य समारोह स्थल ऐरिना में पहुँचकर मंचीय व्यवस्था के अलावा जंबूरी में शामिल होेने वाले रोवर एवं रेंजर के द्वारा की जाने वाली विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य जनों, आम नागरिकों, मीडिया कर्मियों आदि की बैठक व्यवस्था के संबंध में मौके पर उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली। इसके अलावा उन्होेंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद को कार्यक्रम स्थल की नियमित साफ-सफाई के अलावा शौचालय एवं स्नानागारों की भी साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को कार्यक्रम स्थल में पेयजल एवं निस्तारी हेतु पानी की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के अलावा पर्याप्त मात्रा में आरओ भी लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधिकारियों ने ग्रीन रूम में पहुँचकर वहाँ बनाए गए वीवीआईपी कक्ष आदि सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों ने जंबूरी में आने वाले लोगों के लिए पास आदि की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने एसडीएम शिवनाथ बघेल को जंबूरी के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर पास आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने जंबूरी स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए इसके लिए पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बालिकाओं के निवास हेतु निर्धारित स्थल में सुरक्षा की चाक-चैबंद व्यवस्था करने तथा इन स्थानों पर किसी भी स्थिति में पुरूषों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नशापान करने वालों को किसी भी स्थिति में जंबूरी स्थल में प्रवेश नही देने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने राज्यपाल, केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री आदि विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन के तैयारियों की भी विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान संभागायुक्त ने ग्राम दुधली के शासकीय स्कूल में हेलिपेड निर्माण हेतु निर्धारित स्थल का भी अवलोकन किया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button