देश

नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन की सहेली को पहना दी वरमाला, बाराती और घराती में चले लात-घूंसे, बैरंग लौटी बारात

यूपी,बरेली/उत्तरप्रदेश के बरेली जिले में एक शादी समारोह में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बरेली के थाना क्योलड़िया इलाके के एक गांव में शनिवार रात विवाह समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब शादी के समय नशे में धुत दूल्हे ने होने वाली अपनी दुल्हन की बजाय उसकी सहेली को वरमाला पहना दी।

दुल्हन ने होने वाले दूल्हे को मारा थप्पड़

इस बात से नाराज होकर नई नवेली दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। गुस्से में आकर होने वाले दूल्हे को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों परिवार में तीखी बहस शुरू हो गई और हाथापाई में बदल गई। इस दौरान दोनों परिवार में विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर कुर्सियां और लात-घूंसे चलने लगें। बाराती और घराती के बीच देर तक हंगामा होता रहा। स्थिति बिगड़ने पर थाना पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। बारात को बिना शादी किए ही लौटना पड़ा।

नशे में था दूल्हा

बताया जा रहा है बारात बरखेड़ा थाना इलाके के एक गांव से आई थी। शादी में पहुंचे बराती खाना खाने और नाच गाने में व्यस्त थे। वहीं, दूल्हा पहले से ही शराब के नशे में था। आरोप है कि वह अपने होश में नहीं था। जब जयमाल का वक्त आया और दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाई। तब दूल्हे ने अपनी वरमाला दुल्हन को ना पहनाकर उसकी दोस्त के गले में डाल दी।

दुल्हन ने शादी से किया इंकार

इससे नाराज नई नवेली दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। गुस्से में आकर अपने होने वाले पति को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद घराती और बारातीयों के बीच बहस शुरू हो गई। शादी झगड़े में तब्दील हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने दूल्हे और उसके दोस्तों को हिरासत में ले लिया। शांति भंग करने के आरोप में चालान भी कर दिया।

पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

पुलिस की जांच में पता चला कि दूल्हे के दोस्तों ने अवैध शराब एक व्यक्ति से खरीदी और दूल्हे को पिला दी। शराब पीने से दूल्हे को नशा हो गया। पुलिस ने अब शराब की सप्लाई करने वाले व्यक्ति की भी तलाश कर रही है। एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दुल्हन के परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर भी दी, जिसमें उन्होंने दूल्हे के परिवार वालों पर दहेज मांगने का आरोप भी लगाया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button