देश

पत्नी की व्यवहार से परेशान पति ने कर दिया ये कांड…..

पंजाब,लुधियाना/पत्नी के बार-बार प्रेमी के साथ भागने की आदत से परेशान पति ने आखिरकार उसकी जीवनलीला ही समाप्त कर दी. मामला पंजाब के लुधियाना जिले का है. युवक ने 5वीं बार अपने प्रेमी के साथ भागने वाली पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया.

इस घटना के बाद इलाके में सन्नाटा है. बेटी हत्या की खबर परिवार ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लुधियाना जिला अस्पताल भेज दिया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, पंजाब में थाना दाखा के तहत आने वाले जांगपुर गांव में रहने वाले मजदूर तेजपाल ने पत्नी रेनू कुमारी का कत्ल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक मृतक रेनू के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे. उसके मुंह पर दांतों के निशान भी मिले हैं, जिससे साफ है कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी. पुलिस कई टीम बनाकर आरोपी की तलाश में जुट गई है.

कई बार भागी प्रेमी के साथ

मृतक रेनू कुमारी अपने दोनों बच्चों के साथ मुल्लांपुर में अपने पिता के घर में रहती थी. वहीं, घर के सामने एक मोटर साइकिल की दुकान थी, जहां उसका प्रेमी काम करता था. रेनू चार बार अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी थी. आरोपी तेजपाल ने हर बार उसे माफ कर दिया था. कुछ दिन बाद रेनू फिर से अपने प्रेमी के संग भाग गई. इस बार दोनों मुल्लांपुर स्थित एक गोशाला के पास छिपकर रह रहे थे. आरोपी तेजपाल को इस बार जब पता लगा तो वह मुरादाबाद से सीधा मुल्लांपुर पहुंचा. रेनू के माता-पिता भी पहुंच गए. दोनों ने मिलकर उसे खोज निकाला.

इसके बाद आरोपी पत्नी को साथ लेकर घर गया. रात को पत्नी और बच्चों के साथ सोने के लिए कमरे में गया. सुबह जब परिवार के लोगों ने कमरे के बाहर ताला लगा देखा तो उन्हें शक हुआ. उन्होंने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया. कुछ देर के बाद दरवाजे में लगे ताले को तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए. रेनू की लाश जमीन पर पड़ी थी.

पति हर महीने जाता था मिलने

इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी तेजपाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है. आरोपी हर महीने पंजाब अपनी पत्नी रेनू और बच्चों से मिलने जाता था. पुलिस घटना की जांच कर रही है. आरोपी तेजपाल को जल्द दबोच लिया जाएगा. पुलिस ने रेनू के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button