featuredकोरबाछत्तीसगढ़

भूमिहीन कृषि मजदूरों और उनके परिवारों की आर्थिक समृद्धि हेतु अत्यंत लाभकारी है भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना

खाते में राशि अंतरण के साथ हितग्राहियों से मुख्यमंत्री ने किया संवाद

कोरबा जिले के हितग्राहियों के खाते में अंतरित हुई राशि

कोरबा, 25 मार्च 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत आयोजित राज्यस्तरीय राशि वितरण कार्यक्रम बलौदाबाजार में हितग्राहियों के बैंक खातों में सहायता राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशभर के हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से योजना के लाभ तथा उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी प्राप्त की।
शासन के निर्देशानुसार कोरबा जिले के तहसील पोड़ी उपरोड़ा में योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु तहसील स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पूजा एवं राजगीत के साथ किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। स्वागत उद्बोधन अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्री मनोज कुमार बंजारे द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने उद्बोधन दिया तथा हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
मुख्य अतिथि  तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक पालीदृतानाखार, ने कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ के भूमिहीन कृषि मजदूरों एवं उनके परिवारों की आर्थिक समृद्धि के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. पवन सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा, ने कहा कि राज्य शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की तरह यह योजना भी भूमिहीन कृषक परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
योजना के तहत पात्र परिवार के मुखिया को प्रतिवर्ष रूपये 10 हजार की एकमुश्त राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों की शुद्ध आय में वृद्धि कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
कोरबा जिले में कुल 10 हजार 081 हितग्राही पंजीकृत हैं, जिनमें 9,923 ग्रामीण एवं 158 नगरीय क्षेत्र के हितग्राही शामिल हैं। विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा के 1,853 हितग्राहियों को आज के कार्यक्रम में राशि का लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में माधुरी देवी ठाकुर,अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा, विनय देवांगन तहसीलदार,जयप्रकाश डड़सेना मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, सुमन मानिकपुरी नायब तहसीलदार, जनप्रतिनिधि, हितग्राही तथा किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button