कोरबाछत्तीसगढ़

महापौर ने किया निगम कार्यालय साकेत में ध्वजारोहण

कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में महापौर संजूदेवी राजपूत ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सभापति  नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय सहित निगम के पार्षद गण व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया, समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजूदेवी राजपूत ने ध्वजारोहण किया।इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभापति नूतन सिंह ठाकुर एवं आयुक्त आशुतोष पांडेय ने भी समारोह को संबोधित किया तथा स्वतंत्रता दिवस की अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन कार्यपालन अभियंता अखिलेश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर एम आई सी सदस्य श्रीमती ममता यादव, पार्षद अशोक चावलानी, पंकज देवांगन, धनश्री साहू, सीमा कंवर, चेतन सिंह मैत्री, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरुआ, उपायुक्त बी पी त्रिवेदी व पवन वर्मा, लेखाधिकारी भवकान्त नायक, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, भूषण उरांव, विनोद शांडिल्य, एन के नाथ, प्रकाश चन्द्रा, तपन तिवारी, राकेश मसीह, सुनील तांडे, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय तिवारी, संपदा अधिकारी अनिरुद्ध सिंह, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, निगम सचिव रामेश्वर कंवर, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, आकाश अग्रवाल, विपिन मिश्रा, विनोद नेताम, कार्यलय अधीक्षक अरविन्द बानखेड़े, अरुण मिश्रा, हेमंत गवेल, प्रदीप सिकदर, उत्तम साहू, आनंद दुबे, हिमांशु राठौर, बनबारी शर्मा, निगम के सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ शिरीन लाखे, गिरीश साहू, एन पी देवांगन, डी एस बैस, कमल देवांगन, जी एस चंदेल, बी एल राठौर, भूपेंद्र सिंह सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

उत्कृष्ट कार्य हेतु कर्मचारियों का किया गया सम्मान

महापौर संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर व आयुक्त आशुतोष पांडेय ने उत्कृष्ट कार्यो हेतु निगम के कर्मचारियों को सम्मानित किया व उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। जिन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया , उनमें उप अभियंता विनोद गोंड व रितेश सिंह, राजस्व उप निरीक्षक उत्तम राठौर, स्वच्छता निरीक्षक सतानंद द्विवेदी, अरविन्द पांडेय, बसंत सिदार, दिलीप पटेल, खम्हन दास मानिकपुरी, संतोष पटेल, मान सिंह नेताम, गंगाराम साहू, टी बाल चैन्नया, रमेश, रामभरोस राठौर, इम्तियाज अली आदि शामिल हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button