featuredकोरबाछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 21 दिसम्बर को

कोरबा । विश्व पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो का आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देशन में सम्पूर्ण प्रदेश में 21 दिसम्बर 2025 से तीन दिवसीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को एक साथ पोलियो की खुराक पिलाकर पोलियो वायरस से प्रतिरक्षण किया जायेगा। अभियान के पहले दिन 21 दिसम्बर को बूथ स्तर पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी तथा अभियान के दूसरे दिन 22 दिसम्बर तथा तीसरे दिन 23 दिसम्बर को छुटे हुए समस्त बच्चों को कार्यकर्ता द्वारा घर घर भ्रमण कर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, ने जानकारी दी कि जिले में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन के मार्गनिर्देशन में जिले एवं विकासखंड स्तर पर व्यापक प्रचार – प्रसार किया जा रहा है एवं कार्ययोजना तैयार कर ली गई है जिसके अनुसार 0 से 5 वर्ष तक के विकासखंड कोरबा में 19 हजार 558, कटघोरा में 19 हजार 626, करतला में 22 हजार 732, पाली में 25 हजार 409, पोड़ीउपरोड़ा में 29 हजार918 एवं शहरी क्षेत्र में 55 हजार 180 इस प्रकार कुल 01 लाख 72 हजार 423 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाये जाने का लक्ष्य है। लक्ष्य प्राप्ति हेतु जिले में पोलियो की खुराक पिलाने हेतु विकासखंड कोरबा में 351, कटघोरा में 203, करतला में 201, पाली में 234, पोड़ीउपरोड़ा में 267 एवं शहरी क्षेत्र में 322 इस प्रकार कुल 1578 बूथ में 3840 स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानीनों को अधिकृत किया गया हैं। इसके साथ ही पल्स पोलियो की दवा पिलाने जिले में 442 पर्यवेक्षक, 3779 सदस्यों की टीम, 23 मोबाईल टीम एवं सभी मेला बाजार व ईंट भट्टा के लिये 18 सदस्यों की टीम लगाई गई है। जिसमें पर्यवेक्षक सभी बूथों की निगरानी करेंगे।
अभियान के व्यापक क्रियान्वयन हेतु जिला एवं विकास खंड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है, जिनके द्वारा अभियान अवधि में सतत मॉनिटरिंग किया जावेगा। पल्स पोलियो तिथि की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिये बैनर, पोस्टर, स्कूल रैली व माईकिंग माध्यम से जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग व पंचायत विभाग द्वारा विभागीय समन्वय कर अभियान को सफल बनाया जायेगा।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी.के. सिहं ने कोरबा जिले में पल्स पोलियो अभियान के शत् प्रतिशत सफलता हेतु जिले के समस्त नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी अपने तथा आस-पास के समस्त 0 से 5 वर्ष के बच्चों को निर्धारित पल्स पोलियो दिवस पर पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलावें तथा पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की शत् प्रतिशत सफलता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button