छत्तीसगढ़

द्वितीय चरण में हुए जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन परिणाम घोषित

रिटर्निंग ऑफिसर ने नवनिर्वाचित सदस्यों को विजयी प्रमाण पत्र प्रदाय किया

अम्बिकापुर / त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत द्वितीय चरण में हुए जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन मतों के गणना की परिणाम घोषणा कर दी गई है। रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत  विनय कुमार अग्रवाल ने नवनिर्वाचित सदस्यों को विजयी प्रमाण पत्र प्रदान किया।

द्वितीय चरण में 11 से 14 तक हुए निर्वाचन में
जिसमें जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 से 05 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में थे। जिसमें  बालमदिना निराला को कुल 6604 मत, कौशल्या नागवंशी को 3262 मत, लीला खलखो को 1150 मत, पियासो लकड़ा को 8675 मत, शकुन्तला बिन्धेश्वरी पैकरा को 6333 मत प्राप्त हुए,

क्षेत्र क्रमांक 12 से 06 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे थे जिसमें अनिल निराला उरांव को 6004 मत, बिगन तिग्गा को 5791 मत, श्री धनेश्वर को 5661मत,  हरि कुमार एक्का को 635 मत,  रेवती शंकर नागवंशी को 2513 मत, शिव भरोस बेक सर 6029 मत प्राप्त हुए, क्षेत्र क्रमांक 13 से 08 चुनाव लड़ रहे थे, जिसमें अर्जुन राम को 3127 मत, भगत सिंह पैकरा को 4695 मत,भिनसरीहा खोखसा को 2327 मत देव चंद एक्का को 1375 मत, इंजी. निर्मल कुजूर को 5140 मत, रमेशंकर को 1706 मत, रंजीत तिग्गा को 381मत, सेत राम बडा को 3063 मत प्राप्त हुए।

क्षेत्र क्रमांक 14 से 04 अभ्यर्थी चुनाव में लड़ रहे हैं।
बसन्ती महन्त को 4757 मत,बिहारो भैंसा रविनाथ को 1139 मत, लहाती पैकरा को 2139 मत, रतनी नाग को 9478 मत प्राप्त हुए।

इस प्रकार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के क्षेत्र क्रमांक 11 से पियासो लकड़ा 2071 मत, क्षेत्र क्रमांक 12 से  शिव भरोस बेक सर 25 मत, क्षेत्र क्रमांक 13 से इंजी. निर्मल कुजुर 445 मत एवं क्षेत्र क्रमांक 14 से  रतनी नाग 4721 मतों से विजय प्राप्त किए हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button