Sunday, June 8, 2025

        महिला स्व. सहायता समूह के दीदियों ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टाल

        Must read

          मनेंद्रगढ़/21 मार्च 2024/ पहली बार महिला स्व सहायता समूह के दीदियों ने बताया की इस वर्ष पहली बार हर्बल गुलाल निर्मित कर रही हैं।

          परियोजना निर्देश  नितेश उपाध्याय के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनआरएलएम सिमेंद्र सिंह के सहयोग से जय अम्बे स्वयं सहायता समूह की दीदियों को रोजगार का साधन उपलब्ध कराते हुए गुलाल बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण उपरांत दीदीयों ने मेहनत कर होली के त्यौहार के लिए हर्बल रंग तैयार किया और उसका स्टाल बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में लगाया गया।

          कलेक्टर डी. राहुल वेंकट तथा नवपदस्थ वनमण्डलाधिकारी  मनीष कश्यप ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ”बिहान” जय अम्बे स्वयं सहायता समूह के द्वारा लगाये गये स्टाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत उन्होंने हर्बल रंग भी खरीदा। उन्होंने शिव महिला समूह द्वारा तैयार स्टेशनरी सामग्री कॉपी, फाइल पैड, फाइल कवर के बारे पूछा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनआरएलएम सिमेंद्र सिंह के द्वारा बताया गया कि समूह की दीदियों के द्वारा अब तक 4 माह में 1.5 लाख रूपये की सामग्री का विक्रय किया गया है। इसी प्रकार जय अम्बे समूह की दीदीयों ने हर्बल गुलाल तैयार करने का काम किया है जिसमें उन्होंने हल्दी से पीला रंग, पलाश के फूल से संतरा रंग, चुकंदर से गुलाबी रंग तथा पालक से हरा रंग का गुलाल तैयार किया है।

          स्टाल लगाकर समूह ने 6 हजार रूपये की गुलाल बिक्री की। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article