Sunday, April 20, 2025

        हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को होगा

        Must read

          चंडीगढ़, 12 अक्टूबर। हरियाणा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। पहले इसकी तारीख 15 अक्टूबर तय थी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे।

          नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा हो चुकी है और उनके साथ 10-11 मंत्री शपथ ले सकते हैं। तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है, जिससे पार्टी के पक्ष में 51 सदस्य हो गए हैं।

          मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है, जिनमें अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार और श्रुति चौधरी के नाम शामिल हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव ने समारोह की तैयारी के लिए 10 सदस्यीय कमेटी गठित की है।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article