Sunday, June 8, 2025

        हाईवा ने ट्रेलर मारी जोरदार टक्कर,ट्रेलर चालक का पैर फंसा, दर्री पुलिस और डायल 112 के टीम की मदद से भेजा गया उपचार के लिए

        Must read

          कोरबा।जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर मुख्य मार्ग पर आज एक हाईवा वाहन क्रमांक CG 04 PE 7990 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए विपरित दिशा से आ रही ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 12 BN 4677 को सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रेलर वाहन चालक नौशाद खान,पिता – निसार,उम्र -25 वर्ष का पैर स्ट्रेरिंग में बुरी तरह फंस गया था।

          सूचना मिलते ही थाना दर्री से एएसआई संतोष तांडी,सिमसन मिंज,आरक्षक अशोक चौहान और डायल 122 स्टाफ ने मौके पर तत्काल पहुंच कर कड़ी मशक्कत कर ट्रेलर वाहन चालक के पैर को स्ट्रेरिंग से निकला कर उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।इस दौरान घंटों सड़क पर आवाजाही बंद रहा।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article