मध्यप्रदेश/दमोह जिले के हटा कस्बा अंतर्गत मड़ियादो थाना क्षेत्र के चौरईया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आज सुबह यहां एक महिला लावारिस हालत में मिली, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
चौरईया चौकी पुलिस और मड़ियादो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। महिला ने खुद को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के निनोरा गांव की निवासी मन्नू कुशवाहा बताया। पीड़िता का आरोप है कि दो लोग उसे कार में लाकर चौरईया घाटी में फेंककर फरार हो गए। किसी तरह घाटी के ऊपर पहुंचने पर उसने मदद की गुहार लगाई। सबसे चिंताजनक बात यह है कि महिला की 4 साल की बेटी लापता है।
https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-2069913910988896&output=html&h=298&adk=33932481&adf=3259099093&pi=t.aa~a.23905774~i.6~rp.4&w=358&abgtt=7&lmt=1740888044&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=1070768478&ad_type=text_image&format=358×298&url=https%3A%2F%2Fswarajtoday.com%2F%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%25B9%25E0%25A4%25BF%25E0%25A4%25B2%25E0%25A4%25BE-%25E0%25A4%2595%25E0%25A5%258B-%25E0%25A4%25AC%25E0%25A5%2587%25E0%25A4%25B9%25E0%25A5%258B%25E0%25A4%25B6%25E0%25A5%2580-%25E0%25A4%2595%25E0%25A5%2580-%25E0%25A4%25B9%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B2%25E0%25A4%25A4-%25E0%25A4%25AE%25E0%25A5%2587%2F&host=ca-host-pub-2644536267352236&fwr=1&pra=3&rh=272&rw=326&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&fa=27&uach=WyJBbmRyb2lkIiwiMTMuMC4wIiwiIiwiVjIwMjUiLCIxMzMuMC42OTQzLjEzNyIsbnVsbCwxLG51bGwsIiIsW1siTm90KEE6QnJhbmQiLCI5OS4wLjAuMCJdLFsiR29vZ2xlIENocm9tZSIsIjEzMy4wLjY5NDMuMTM3Il0sWyJDaHJvbWl1bSIsIjEzMy4wLjY5NDMuMTM3Il1dLDBd&dt=1740888044764&bpp=6&bdt=2422&idt=6&shv=r20250226&mjsv=m202502250101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D553767e61fa6b830%3AT%3D1736954889%3ART%3D1740888045%3AS%3DALNI_MbfuNVeM4TCG00V-pdohhD0yCVkNg&gpic=UID%3D00000feae4e57b45%3AT%3D1736954889%3ART%3D1740888045%3AS%3DALNI_ManE1zq2KMxd0isi-zQeGdhW5-Z9A&eo_id_str=ID%3D37d912220b588c42%3AT%3D1736954889%3ART%3D1740888045%3AS%3DAA-AfjYuG72x2YvkE9-yxM4zr6DC&prev_fmts=0x0%2C358x298&nras=3&correlator=7591086663890&frm=20&pv=1&u_tz=330&u_his=1&u_h=794&u_w=358&u_ah=794&u_aw=358&u_cd=24&u_sd=3.025&dmc=8&adx=0&ady=1624&biw=358&bih=664&scr_x=0&scr_y=0&eid=31090662%2C95344791%2C95350016&oid=2&pvsid=1803350492720996&tmod=1081938333&uas=0&nvt=1&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C358%2C0%2C358%2C664%2C358%2C664&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&bz=1&td=1&tdf=2&psd=W251bGwsW251bGwsbnVsbCxudWxsLCJkZXByZWNhdGVkX2thbm9uIl0sbnVsbCwzXQ..&nt=1&ifi=3&uci=a!3&btvi=1&fsb=1&dtd=24
पीड़िता ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करती थी, लेकिन गांव के ही एक युवक ने जबरन दबाव डालकर उसे वापस बुलाया। इसके बाद उसे नौगांव और खरगापुर में कुछ दिनों तक रखा गया। फिर एक सहयोगी के साथ मिलकर बीती रात उसे चौरईया घाटी में छोड़ दिया गया। महिला का आरोप है कि उसे बेहोशी की हालत में फेंका गया और जब वह सुबह जागी तो खुद को घाटी में पाया। महिला ने निनोरा गांव के बबलू और तुलसीराम कुर्मी पर आरोप लगाए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मड़ियादो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। महिला की बेटी का पता लगाने के लिए पुलिस की अलग टीम भी लगाई गई है। पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है, और आरोपियों की तलाश की जा रही है।