Thursday, July 31, 2025

          शताब्दी वर्ष में होंगे विशेष दायित्व, गायत्री परिवार ने लगाया चिंतन शिविर हरिद्वार में

          Must read

            अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से युवा चिंतन शिविर का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार उत्तराखंड में किया गया। कोरबा जिले सहित छत्तीसगढ़ से 600 युवा परिजनों की भागीदारी इस शिविर में हुई।

            कोरबा जिले से समर्पित कार्यकर्ता टेकराम वर्मा के साथ टीम की सहभागिता दर्ज हुई। श्री वर्मा ने बताया कि तीन दिन तक चले शिविर में युग निर्माण योजना के वैश्विक स्वरूप, समय दान, नारी सशक्तिकरण, लोक सेवियों के लिए दिशाबोध, नेतृत्व क्षमता का विकास पर व्याख्यान हुआ। इसके साथ ही जन्म शताब्दी वर्ष और हमारे दायित्व विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इन सत्रों में अखिल विश्व गायत्री परिवार के डॉ. चिन्मय पंड्या, सुश्री दीना, डॉ. गोपाल शर्मा, डॉ. योगेन्द्र गिरी, ओपी राठौर, आशीष सिंह, केशव प्रसाद दुबे और सुखदेव निर्मलकर ने परिजनों को मार्गदर्शन दिया। बताया गया कि शांति कुंज के मुख्य प्रवचन हाल में सुबह 8.30 से रात्रि 8.30 तक कई सत्र संपन्न किये गए। इस दौरान परिजनों ने यज्ञ, समाधि दर्शन और अखंड ज्योति का दर्शन भी किया।
            याद रहे आध्यात्मिक और नैतिक उन्नति सहित प्रज्ञा, व्यवहार, एवं समग्र विकास को लेकर लम्बे समय से कार्य किया जा रहा है। उसकी गतिविधियों से वृहद स्तर पर अनेक परिवर्तन आये है और इन्हें सहज स्वीकार किया गया है।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article