कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

जिन्होंने राम मंदिर को नही किया स्वीकार आज वो चुनाव में रामायण बांट रहे-सरोज पांडेय

कटघोरा विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न.. हज़ारो कार्यकर्ता हुए शामिल..

कोरबा/कटघोरा 6 अप्रैल 2024।कोरबा लोकसभा क्षेत्र के कटघोरा विधानसभा में आज विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन नगर के अग्रसेन भवन मेंआयोजित किया गया। इस अवसर पर कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे, वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, ननकीराम कंवर, कटघोरा विधायक प्रेमचन्द पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने अपने उद्बोधन में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया और केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचने संकल्पित किया। कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

राममंदिर को अस्वीकार करने वाले आज रामायण बांट रहे

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राममंदिर को स्वीकार नही किया और आज चुनाव में रामायण बांट रही है। इससे साफ साबित होता है देर से ही सही लेकिन उन्होंने राममंदिर को स्वीकार करना पड़ रहा है। यहां की सांसद ने पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नही किया है। डॉ चरणदास महंत जो अपने आपको कबीर पंथी कहते हैं और उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाठी मारने की बात कही और कहा कि यह कबीर का दोहा था लेकिन क्या कबीर पंथी होकर ऐसा दोहा कहना पूरी तरह निंदनीय है ।

सुश्री सरोज पांडे ने कहा कि ग्राम पंचायतो के साथ साथ नगरी निकाय के वार्डों को भी 25 लाख दिए जाएंगे। इतनी राशि मे वार्डों का विकास कार्य तो नही हो सकता लेकिन इस राशि को बढाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कटघोरा विधानसभा की सड़कें सबसे ज्यादा खराब हैं यहां जब मैं आई तो हमे सोचना पड़ता था कि कोरबा कैसे जाए। अब यहां के सड़के सबसे अच्छी और बेहतर होगी।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने वर्तमान कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत पर कोरबा लोकसभा क्षेत्र को विकास के मामले में पीछे ले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां समाज के हर वर्ग को लेकर चलने का है।

भाजपा की सांसद प्रत्याशी सरोज पांडे ने आह्वान किया कि वह शासन की योजनाओं के लिए आगे आए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार और भारत सरकार की आवास योजना, महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान योजना किसानों को बोनस तथा समर्थन मूल्य धान खरीदी से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय को भाजपा ने छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया है। वे छत्तीसगढ़ के लोगों के हित में दिन-रात काम कर रहे हैं, वहीं केंद्र की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता का कल्याण कर रही है। इस बार फिर से भाजपा का सांसद चुनकर लोकसभा में भेजना है। भारतीय जनता पार्टी को 400 से अधिक सीटों से जीताना है और एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। राज्य और केंद्र में डबल इंजन की सरकार मिलकर कोरबा लोकसभा लोकसभा सहित छत्तीसगढ़ को विकास में आगे ले जाएगी। डबल इंजन की सरकार से जनता का भला होगा।

कटघोरा विधानसभा में कटघोरा के अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, जोगेश लाम्बा, पाली तानाखार विधानसभा के पूर्व विधायक राम दयाल ऊइके, जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन, प्रफुल्ल तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल, कटघोरा मण्डल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ललिता दिकसेना, पूर्व उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष संजय शर्मा, राजेन्द्र टण्डन, भाजयुमों मण्डल अध्यक्ष समजीत सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज नायडू, किशन केशरवानी, चिंटू अग्रवाल, डाकेश्वर शुक्ला, आलोक पांडे, सच्चिदानंद तिवारी, जय गर्ग तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button