देश

आज चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशि के जातकों पर बरसेगी मां ब्रह्मचारिणी की कृपा, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले,पढ़िए कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। आज नई योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई विशेष उपलब्धि मिलने की उम्मीद है। वित्तीय स्थिति में भी सुधार आएगा। मां ब्रह्मचारिणी को मीठे का भोग लगायें, सेहत अच्छी रहेगी।

वृष राशि :आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यवसाय के वर्तमान गतिविधियों में सुधार आएगा। कोई नया अनुबंध मिलने की भी संभावना है। निवेश करने की सोच रहे हैं तो तुरंत अमल करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपको अच्छा फील होगा। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।

मिथुन राशि : आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। आपको ईमानदार लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने की जरूरत है। आज कार्य क्षेत्र में अपना और कर्मचारियों के बीच तालमेल बनाकर रखेंगे। व्यवसाय से संबंधित कार्यों के लिए समय अनुकूल है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए जल्दी ही प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

कर्क राशि : आज का दिन मिलीजुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। अगर आप लेखक है तो आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत करेंगे। आज अपनी उर्जा को एकत्रित करके दोबारा से नई नीतियां बनाने की जरूरत है। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए भी उचित दिन है। पैतृक संपत्ति संबंधी मामला हल करने में किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन मिलेगा। मां ब्रह्मचारिणी को लाल चुनरी चढाएं, जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।

सिंह राशि : आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आज सभी काम सुचारू रूप से चलते जाएंगे। परंतु सहयोगियों को उनके काम में ज्यादा टोकाटाकी करना और अनुशासन बनाए रखना उनकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है। आज ऑफिस के कार्यभार से कुछ राहत मिलेगी। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर बात होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। मां ब्रह्मचारिणी का नाम ले कर नए कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलेगी।

कन्या राशि : आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। आज व्यक्तिगत व्यस्तताओं की वजह से कार्यक्षेत्र पर आपकी उपस्थिति बहुत ही कम रहेगी, परंतु सभी कार्य सुचारू रूप से बनते जाएंगे। आज नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्टूडेंट्स का आज पढ़ाई में मन लगेगा। मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करें, रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।

तुला राशि : आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज घर में त्यौहार संबंधी गतिविधियों की योजनाएं बनेंगी। अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो तुरंत निर्णय ले। घर में भी साज सज्जा संबंधी किसी बदलाव पर योजना बन सकती है। कोई धार्मिक कार्य भी संपन्न होगा। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मां ब्रह्मचारिणी के सामने कपूर जलाए, परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे।

वृश्चिक राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आय की स्थिति मध्यम रहने की वजह से बजट का ध्यान जरूर रखेंगे। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। भाइयों के साथ रिश्ते मधुर बनाकर रखने के लिए आपको प्रयास करना होगा। आज किसी दोस्त के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। आज आपको तलीभुनी चीजें खाने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

धनु राशि : आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आज कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने का अनुकूल समय है। साथ ही परिजनों का सहयोग आपके निर्णय लेने में मदद कर सकता है। सराहनीय कार्य की वजह से आपको विशेष सम्मान भी मिल सकता है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेंगी। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाये, करोबार में बरकत होगी।

मकर राशि : आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी मेहनत और योग्यता के अनुकूल परिणाम सामने आने वाले हैं। पिछले समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से आप खुद को रिलेक्स महसूस करेंगे। इस समय कई प्रकार की लाभदायक और सुकून भरी परिस्थितियां बन रही हैं। ऑफिस के किसी सहकर्मी के साथ आपकी दोस्ती होगी, जो लम्बे समय तक चलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियो भरा रहने वाला है। मां दुर्गा के सामने माथा टेके, रिश्तो में मिठास बनी रहेगी।

कुंभ राशि : आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज परिवार संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से सुकून और शांति का वातावरण बनेगा। सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में भी शांति पूर्ण समय बीतेगा। बच्चो को घर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। मां ब्रह्मचारिणी के आगे हाथ जोड़े, बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

मीन राशि : आज अकारण शुरू हुई समस्यायें माता की कृपा से पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी। आज सूझबूझ और विवेक से काम करने से हर बाजी आपके पक्ष में ही रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ भी बेहतरीन समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यायाम करने से, स्वास्थ्य संबंधित परेशानी खत्म होंगी। मां दुर्गा को नारियल चढाएं, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button