Sunday, June 8, 2025

        संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता के निधन पर मुख्यमंच से दी श्रद्धांजलि

        Must read


          राजिम। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता  पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन की खबर मिलते ही समूचे कुंभ कल्प क्षेत्र में सन्नाटा छा गया। मुख्यमंच पर हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से रोककर उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं जनसमुदाय ने मंत्री  अग्रवाल की माता को अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि देते हुए भगवान से उनकी आत्मा को शांति देने तथा अग्रवाल परिवार को इस अथाय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की।

          इसी क्रम में कुंभ मेले में लगे अन्नपूर्णा दाल भात सेंटर की संचालक महिलाओं ने खबर सुनते ही सेंटर बंद कर एक जगह इकट्ठे होकर पिस्ती देवी को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए दुख व्यक्त किया। इस अवसर पर मधु नत्थानी, खुशी साहू, केसरी तम्बोली, लोकेश्वरी साहू, निर्मला साहू, सावित्री साहू, गिरजा साहू, रामेश्वरी साहू, कुमारी साहू, किरौदी साहू आदि महिलाओं ने अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

                More articles

                - Advertisement -

                    Latest article