छत्तीसगढ़

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुसौर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा

रायगढ़, 4 दिसंबर । बीते 26 नवंबर को पुसौर थाना क्षेत्र के पुटकापुरी गांव में आबादी जमीन को लेकर दो पड़ोसी पक्षों के बीच उपजे विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसके बाद पुसौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।

घटना की रिपोर्ट 30 नवंबर को पुटकापुरी निवासी घुरवाराम महंत (50 वर्ष) ने थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि किर्तन दास के हिस्से की आबादी जमीन क्रय कर उसने अपना मकान बनाया था, जो जर्जर होने से वह पुनर्निर्माण कार्य हेतु पुराने ढांचे को तोड़कर नई नींव डाल रहा था। पूर्व में कीर्तन दास के पुत्र पुरुषोत्तम दास और नाती सेत कुमार ने जमीन को अपना बताते हुए एसडीएम न्यायालय रायगढ़ से निर्माण कार्य पर रोक का आदेश प्राप्त कर लिया था, जिसके कारण उसने कार्य रोक दिया था। 24 नवंबर को स्टे समाप्त होने पर घुरवाराम अपने परिवार के साथ दुबारा निर्माण कार्य करने लगा, तभी 26 नवंबर की दोपहर पुरुषोत्तम महंत, सेतकुमार महंत, प्रेमा महंत और सुकबाई महंत वहां पहुंचकर जमीन को अपना बताते हुए दीवार और कॉलम को गैती-सब्बल से तोड़ने लगे और गाली-गलौच करते हुए घुरवाराम तथा उसके परिवार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुसौर पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 321/2025 दर्ज किया, जिसमें धारा 296, 351(2), 115(2), 324(4), 333, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत चारों आरोपियों—पुरुषोत्तम महंत (59 वर्ष), सेतकुमार महंत (41 वर्ष), प्रेमा महंत (40 वर्ष) और सुकबाई महंत (50 वर्ष), सभी निवासी पुटकापुरी—को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। पुसौर पुलिस ने आश्वस्त किया है कि घटना की सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच जारी है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button