कोरबाछत्तीसगढ़

सजग कोरबा के तहत पुलिस द्वारा जिले के थानों में बीट सिस्टम को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है

जिले के थानों में बीट सिस्टम को प्रभावी रूप से लागू करते हुए कुल 524 जगह के दीवारों पर बीट अधिकारी एवं कर्मचारियों का नाम लिखा गया है

प्रत्येक वार्ड/ ग्राम पंचायत के भवनों में थाना प्रभारी एवं बीट प्रभारी तथा बीट आरक्षक के मोबाइल नंबर को दीवारों पर लिखा जा रहा है

कोरबा। पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के मार्गदशन में सजग कोरबा अभियान के तहत सभी थाना चौकी अपने-अपने क्षेत्र के दीवारों पर बीट अधिकारी का नाम एवं मोबाइल नंबर की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

कोरबा पुलिस के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत थाना चौकी अपने-अपने क्षेत्र दीवारों पर सजग कोरबा अभियान के तहत जिले के थानों में बीट सिस्टम को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत के भवनों में थाना प्रभारी एवं बीट प्रभारी तथा बीट आरक्षक के मोबाइल नंबर को वॉल पेंटिंग कर लिखवाया जा रहा है और आपातकालीन डायल नंबर 112 को भी दीवारों पर लिखा जा रहा है जिससे ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में होने वाले घटना एवं सूचना को तुरंत उनके क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों को उसे संबंध में सूचित कर सके। कोरबा पुलिस के द्वारा कुल 524 जगह पर अभी तक वॉल पेंटिंग के माध्यम से दीवारों पर थाना प्रभारी एवं बीट अधिकारी के साथ आरक्षक का नाम एवं मोबाइल नंबर को लिखा गया है।जिससे सूचना संकलन में मदद मिल रही है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button